झांसी की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेहतरीन

झांसी में करनी है खरीदारी तो वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें। आप भी कम कीमत में कर सकती हैं अच्छी खरीदारी।

best wedding shopping places in jhansi

झांसी में मौजूद एक दोस्त से बातचीत-'बहुत दिनों बाद कॉल किए हो दोस्त, क्या बात है? तुम्हारी याद आ गई तो फ़ोन कर दिया। वैसे, सुनने में आया है कि तुम्हारी शादी की तारीख तय हो गई। हां, हो गई है यार! मुबारक हो यार! धन्यवाद। पर एक मुसीबत है यार..! यार, शादी की तारीख तो तय हो गई है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि शादी की शॉपिंग किस जगह से करें'?

अरे यार! 'इतना डरने की ज़रूरत नहीं। शादी की शॉपिंग के लिए झांसी से बाहर जाने की ज़रूरत ही नहीं है। झांसी में ही ऐसी कई जगहें हैं जहां से तुम खरीदारी कर सकते हो'।

जी हां, अगर आप झांसी शहर में शादी की शॉपिंग के लिए सस्ती और अच्छी जगह की तलाश में है तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको झांसी की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप बहुत कम कीमत में अच्छी खरीदारी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

लीला साड़ी एंड वेडिंग कलेक्शन

best wedding shopping places in jhansi uttar pradesh inside

झांसी शहर में मौजूद लीला साड़ी एंड वेडिंग कलेक्शन बेहद ही फेमस दुकान है। कहा जाता है कि ये दुकान जामदानी साड़ी, जयपुरी साड़ी, सिल्क साड़ी, डिजाइनर साड़ी और कांजीवरम के साथ-साथ बनारसी साड़ियों के लिए बेहद ही फेमस है। यहां आप एक साथ दर्जन से भी अधिक साड़ी की खरीदारी कर सकती हैं। दुल्हन के लिए डिजाइनर लहंगा से लेकर दूल्हा के लिए शेरवानी की भी आप यहां से बहुत कम कीमत में अच्छी खरीदारी का सकती हैं।

पत्ता-175 टकसाल, माणिक चौक, झांसी- 284001

इसे भी पढ़ें:चांदनी चौक के अलावा दिल्ली के इन बाजारों से करें शादी की शॉपिंग

Nakhra साड़ी एंड सूट

best wedding shopping places in jhansi uttar pradesh inside

वैसे तो झांसी के सदर बाज़ार में ऐसी दुकाने हैं जहां आप शादी के लिए शॉपिंग कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको सस्ते में अच्छी शॉपिंग करनी है तो फिर आपको Nakhra साड़ी एंड सूट दुकान में ज़रूर पहुंचा चाहिए। यहां आप पांच हज़ार से लेकर दस हज़ार में बीच में दुल्हन के लिए लहंगा की खरीदारी कर सकती हैं। यहां से कम कीमत में साड़ियों की भी आप खरीदारी कर सकती हैं। दुल्हन के साथ-साथ दूल्हा के लिए शेरवानी या सूट की भी आप कम कीमत में ख़रीदा सकती हैं।

पत्ता-497, झांसी सदर बाजार, झांसी- 284001


जेके स्टूडियो अ डिज़ाइनर वर्ल्ड

झासी की एलीट सिपरी रोड में मौजूद जेके स्टूडियो अ डिज़ाइनर वर्ल्ड हजारों प्रकार के लहंगा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि शादी के मौसम में यहां काफी अधिक भीड़ रहती है। यहां से आप कम बहुत कम कीमत में डिज़ाइनर लहंगा की खरीदारी कर सकती हैं। लहंगा के अलावा दुल्हन के लिए साड़ी और दूल्हा के लिए शेरवानी की भी आप बहुत कम कीमत में खरीद सकती हैं। यहां सूट और कुर्ता भी कम रेट में मिल जाएंगे।

पत्ता-1886/1, एलीट सिपरी रोड, सिविल लाइन्स, झांसी - 284001

दुल्हन साड़ी

best wedding shopping places in jhansi uttar pradesh inside

अन्य दुकान की तरह दुल्हन साड़ी दुकान भी वेडिंग शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां से आप दुल्हन के लिए साड़ी और घरवालों के लिए भी साड़ी की खरीदारी कर सकती हैं। दर्जन में भी साड़ी खरीद सकती हैं। दुल्हन साड़ी दुकान के आसपास ऐसी कई दुकान भी है जहां से आप दुल्हन के लिए आभूषण या फुटवियर की खरीदारी कर सकती हैं। यहां आप सप्ताह में किसी भी दिन सुबह दस बजे से लेकर शाम आठ बजे के बीच खरीदारी करने जा सकती हैं।

पत्ता-दुकान संख्या- 5, सब्जी मंडी, झांसी सिटी, झांसी- 284002


इसे भी पढ़ें:शॉपिंग करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान

इन जगहों पर पहुंचे

लीला साड़ी एंड वेडिंग कलेक्शन, जेके स्टूडियो अ डिज़ाइनर वर्ल्ड, दुल्हन साड़ी और Nakhra साड़ी एंड सूट के अलावा झांसी म ऐसी कई जगहें हैं जहां आप शादी के लिए शॉपिंग करने जा सकती हैं। सुंदर मार्केट, झांसी बाज़ार, सुभाष मार्केट और हुसैन मार्केट आदि जगहों पर शादी के लिए बहुत कम कीमत में आप खरीदारी कर सकती हैं। इन जगहों पर साड़ी, लहंगा, आभूषण, फुटवियर आदि चीजों की भी खरीदारी कर सकती हैं।

इस लेख को पढ़ने के बाद शायद अब आप शादी की शॉपिंग करने के लिए झांसी से बाहर न जाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@weddingwire,trip)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP