घर में शादी हो तो कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसके लिए हमें बाजारों के चक्कर तो काटने पड़ते ही हैं। शादी के लिए कपड़े हो, दुल्हा-दुल्हन की शेरवानी और लहंगा हो या शगुन की चीजें, हमारे दिमाग में दिल्ली का चांदनी चौक ही आता है। ऐसा हो भी क्यों न? चांदनी चौक इतना बड़ा बाजार है कि आपको यहां हर छोटी से छोटी और बड़ी चीजें मिलेंगी।
कपड़ों में वैरायटी भी वहीं मिलेगी और अपने बजट के हिसाब से भी यहां से खरीदारी की जा सकती है। लेकिन दिल्ली में ऐसे कई और भी बाजार हैं, जिनके बारे में लोगों को कम पता है। दिल्ली के लोकल बाजारों में भी आप अच्छी खरीदारी कर सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप लहंगे और शेरवानी से लेकर शगुन की अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं। तो चलिए चांदनी चौक के अलावा ऐसे अन्य बाजारों के बारे में जानें।
अच्छे कैफेज के लिए फेमस शाहपुर जाट मार्केट की गलियां आपको ऐसे-ऐसे शोरूम के बाहर खड़ा कर देंगी, जहां आपको शादी के शॉपिंग करने के लिए आसानी हो जाएगी। इस बाजार में आपको बजट में गाउन्स, हैवी सूट्स और शेरवानी मिल जाएगा। बाजार बेहतरीन जूती और डिजाइनर लहंगे के लिए भी प्रसिद्ध है।
तिलक नगर मार्केट में आपको महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी कई ऑप्शन मिलेंगे। आपको लहंगे से लेकर पुरुषों के सूट तक हर प्राइस रेंज में मिल जाएगा। पार्टी के लिए आकर्षक एक्सेसरीज की भी बड़ी रेंज है। इस बाजार में अशोका क्लॉथ मार्केट, मयूरी सिल्क एंपोरियम, सूरी सिल्क स्टोर आदि जैसे शोरूम में आप डिजाइनर ब्राइडल लहंगे देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :शादी की शोपिंग से पहले जान लें चांदनी चौक कि किस मार्केट में क्या मिलता है
शादियों में कितना खर्चा होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में आपको उन जगहों से चीजें और सामान लेना चाहिए, जो आपके जेब पर दबाव न डालें, इसलिए गांधी मार्केट आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इसे एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब के रूप में जाना जाता है, जहां आप होलसेल प्राइस में खरीदारी कर सकते हैं। आप लहंगे और शेरवानी का कपड़ा यहां से खरीद सकते हैं। तरह-तरह के सैंडल्स और जूतों के लिए यहां आया जा सकता है। (भारत के इन राज्यों में उठाएं स्ट्रीट मार्केट का लुत्फ)
इसे भी पढ़ें :ब्राइडल आउटफिट खरीदते समय इन छोटी-छोटी बातों पर करें फोकस
साउथ दिल्ली की इस मार्केट के बारे में लोग इतना ही जानते हैं कि यहां डिपार्टमेंटल चीजें ज्यादा मिलती हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां वेडिंग की सारी शॉपिंग भी की जा सकती है। लहंगे, चूड़ा, शेरवानी, शगुन की चीजें आदि आपको यहां सब मिलेगा। यहां तक कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी किफायती दामों में आपको यहां मिलेगी।
अगर आपको पहले क्लीयर हो कि शादी की शॉपिंग के लिए आप किन ऑप्शन को देख सकते हैं, तो आपके लिए खरीदारी करना आसान हो जाता है। हमें उम्मीद है कि यह लेख पढ़कर आपको आइडिया मिल गया होगा। यह लेख आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: functionmania, theculturetrip & fnpvenues
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।