Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

आगरा की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट

वेडिंग शॉपिंग के लिए अगर आप आगरा में अच्छी जगह की तलाश में है तो इन जगहों पर खरीदारी कर सकते हैं।
Updated:- 2022-03-24, 12:37 IST
image

संवाद आगरा के एक दोस्त से-'मुबारक हो दोस्त! सुनने में आया है कि शादी की तारीख तय हो गई है। बधाई हो इसके लिए! धन्यवाद दोस्त। अरे ये क्या, शादी की तारीख तय हो गई है और फिर भी तुम मुंह लटकाए क्यों बोल रहे हो? सब ठीक है? हां दोस्त सब ठीक है पर... पर क्या बोलों। यार! शादी की तारीख तय तो हो गई है लेकिन बड़ी समस्या ये है कि शादी की शॉपिंग कहां से करें?।

अरे, इतना सोचन है ही नहीं दोस्त। शादी की शॉपिंग के लिए आगरा से बाहर जाने की ज़रूरत ही नहीं है। आगरा में ही ऐसी कई जगहें हैं जहां से आप शादी की शॉपिंग कर सकते हैं'। 

जी हां, अगर आप आगरा या आसपास के शहरों में रहती हैं तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप शादी की शॉपिंग सस्ते में अच्छी कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।     

वूमेन प्लाजा 

best wedding shopping places in agra inside

अगर में मौजूद वूमेन प्लाजा एक बेहतरीन फैशन स्टोर है। यहां एक नहीं बल्कि हजारों तरह की साड़ियाँ और लहंगे आप बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। वूमेन प्लाजा में एक नहीं बल्कि ऐसी कई दुकानें हैं जहां सिंपल लहंगा के साथ-साथ डिजाईन लहंगा भी आप कम कीमत में खरीद सकती हैं। वूमेन प्लाजा में सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि दूल्हा के लिए शेरवानी भी कम कीमत में खरीद सकती हैं। वूमेन प्लाजा में कई आभूषण की दुकान भी है जहां से आप शादी के लिए आभूषण की खरीदारी कर सकती हैं। 

पत्ता-एम.जी. रोड, अमर पेट्रोल पंप के पास-282001

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने कहा "कुछ कुछ होने वाला है" तो सलमान खान ने बता दी ये पूरी खबर

सदर बाजार

best wedding shopping places in agra inside

सदर बाज़ार आगरा के सबसे फेमस बाज़ार में से एक है। यहां ऐसी कई दुकान है जहां पांच हज़ार से लेकर दस हज़ार में बीच में आप आसानी से लहंगे की खरीदारी सकती हैं। सदर बाज़ार में आप पारंपरिक वेशभूषा से लेकर वेस्टर्न ड्रेस की भी खरीदारी बहुत कम कीमत में कर सकती हैं। इसके अलावा यहां आप हैंडिक्राफ़्ट्स कपड़े और चमड़े के फुटवियर की भी खरीदारी कर सकती हैं। सदर बाज़ार में आप दूल्हा के लिए भी कोट-पैंट, कुर्ता या शेरवानी की खरीदारी कर सकती हैं। (दिल्ली के इन बाजारों से करें शादी की शॉपिंग)

पता-सदर बाजार, आगरा कैंट-282001

परिधान साड़ी फैशन 

know best wedding shopping places in agra =inside

आगरा में मौजूद परिधान साड़ी फैशन हब एक प्राचीन और फेमस दुकान है। कहा जाता है कि यह दुकान सिल्क साड़ी, डिजाइनर साड़ी, जामदानी साड़ी, हैंडलूम जयपुरी साड़ी, संबलपुरी साड़ी के साथ-साथ कांजीवरम और बनारसी साड़ी के लिए बेहद ही फेमस है। अगर आपको दर्जन से अधिक साड़ी की खरीदारी करनी हैं तो यहां जा सकते हैं। यह स्थान एक से एक बेहतरीन लहंगा के लिए भी फेमस है। परिधान साड़ी फैशन के आसपास कई कई दुकान है जहां से आप दूल्हा के लिए शेरवानी खरीद सकती हैं।

पत्ता-दुकान संख्या 45, शास्त्रीपुरम रोड, सिकंदरा, आगरा- 282007

 

शाहगंज बाज़ार 

wedding shopping places in agra inside

आगरा में मौजूद शाहगंज बाज़ार में आपको सब कुछ मिलेगा। यहां शादी के लिए साड़ी, लहंगा और आभूषण के साथ-साथ घरेलू सामान भी। यहां ऐसी कई दुकान है जहां आप बहुत कम कीमत में दुल्हन के लिए डिजाइनर लहंगा और दूल्हा के लिए डिजाइनर शेरवानी की भी खरीदारी कर सकती हैं। यहां से रंग-बिरंगी जूतियां, तरह-तरह के बैग भी खरीद सकते हैं। अगर शादी के लिए गिफ्ट्स खरीदना है तो आप यहां पर शॉपिंग कर सकती हैं।

पता-सेवाला जाट, पंचकुइयां, रकाबगंज, आगरा- 282001   

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की पत्नी के बारे में कितना जानते हैं आप

इन जगहों पर करें खरीदारी 

best wedding shopping places in agra inside

वूमेन प्लाजा, परिधान साड़ी फैशन, सदर बाजार और शाहगंज बाज़ार के अलावा आगरा में ऐसी और भी कई जगहें हैं जहां आप शादी के लिए खरीदारी कर सकती हैं। शू मार्केट, tdi मॉल, सुभाष बाज़ार के अलावा राजा की मंडी जैसी जगहों पर आप शादी के लिए कम कीमत में अच्छी शॉपिंग कर सकती हैं। (वेडिंग शॉपिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहें)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@googleusercontent.com,spiderimg)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।