herzindagi
How to protect plants during monsoon

मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है?

बरसात के मौसम में बगीचे में लगे पेड़-पौधों को खास-देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए सही खाद और पेस्टिसाइड का स्प्रे करना आपके प्लांट की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-25, 14:45 IST

गार्डनिंग चाहे टेरेस पर की जाए चाहे बगीचे में सभी का बराबर ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। सही खाद, पानी और धूप का मिलना पौधों की हेल्दी और अच्छी ग्रोथ के लिए काफी अहम होता है। हालांकि मानसून आते ही पौधों को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत पड़ती है। अधिक पानी, कम धूप और नमी पौधों को खराब कर देते हैं। इन दिनों प्लांट्स में मिलीबग और चीटियों के लगाने का खतरा बढ़ जाता है। क्या आपको पता है कि बरसात में पौधे में कौन सा लिक्विड खाद डालना इन सभी दिक्कतों से छुटकारा दिला सकता है। चलिए बताते उस लिक्विड कंपोस्ट के बारे में ।

 मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं

Beast fertilizer for plants

मानसून में अधिक पानी की वजह से पौधे खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप तेज बारिश के दौरान प्लांट्स को टिनशेड वाली जगह पर रखें। गमले में अधिक पानी स्टोर न होने दें। अगर आप पौधे में खाद का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी गीली न हो। मिट्टी सूखने के बाद उसकी गुड़ाई कर खाद को अच्छे से मिक्स करें और सतह को बराबर करें।

इसे भी पढ़ें-बगीचे में मिलीबग ने कर दिया है अटैक, इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा

नीम की पत्ती से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर

Neem fertilizer For home garden plants

नीम में पत्ती में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। ऐसे में पौधों को बरसात में स्वस्थ रखने के लिए नीम की पत्ती का फर्टिलाइजर बनाकर उपयोग करें। इसे बनाने के लिए पत्तियों को कंटेनर में डालकर उसमें पानी भरकर हफ्ते भर के लिए छोड़ दें। अब इसे छानकर उसमें पानी मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें। ऐसा करने पौधों में लगे कीड़े और मिलीबग से छुटकारा मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

सरसों की खली से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर

Sarso khali fertilizer for plants

पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर डालने का एक फायदा यह है कि गमले की मिट्टी को लिखने में वक्त लगता है। ऐसे में हम मिट्टी में सही तरीके से गुड़ाई और खाद को मिक्स नहीं कर पाते हैं। मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आधा किलो सरसों की खली को बाल्टी में डालकर 1 लीटर पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि खली पानी में पूरी तरह से डूब जाए। इसके बाद इसे 1 हफ्ते के लिए ढककर रख दें। हफ्ते भर बाद  इसे छानकर बोतल में भरकर पौधे पर स्प्रे करें। इसके अलावा आप पौधे में दालचीनी से बना हुआ लिक्विड फर्टिलाइर का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गमले में लिटाकर लगाएं टमाटर का पौधा, फल से भर जाएगी टोकरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।