Neem Leaves Benefits: नीम के पत्तों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पहले के समय में नीम की डंडी से दांत साफ किए जाते थे। स्किन के लिए भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में भी नीम की पत्तियों से बने प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।
क्या आप जानती हैं कि नीम की पत्तियां केवल शरीर संबंधित समस्याओं से लड़ने में ही मददगार नहीं है बल्कि आप घर के कई कई कामों में भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं? शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। चलिए जानते हैं नीम से जुड़े हैक्स।
मानसून के मौसम में घर में कीड़े हो जाते हैं। अगर यह कीड़े काट लें, तो समस्या हो सकती है। घर से भृंग, चींटी, ब्लैक कीड़े, ड्रेन फ्लाई जैसी कीड़ों को भगाने के लिए क्या आप बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे का उपयोग करती हैं? अगर हां, तो इस बार इन्हें भगाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। आप नीम की पत्तियों से स्प्रे बना सकती हैं।
बाथरूम से काफी बदबू आती है। इसका कारण नाली और वेंटिलेशन न हो है। बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप महंगे स्प्रे का इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन कुछ समय बाद इनका असर कम हो जाता है। आप बाजार में मिलने वाले फ्रेशनर के बजाय नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: डस्टिंग से लेकर कपड़े धोने तक, घर के छोटे-छोटे कामों को आसान बनाएंगे ये 10 हैक्स
अलमारी में कपड़े रखे जाते हैं। नमी के कारण कपड़ों पर फफूंद लग जाती है। लंबे समय तक अलमारी में कपड़े रखने से बदबू आने लगती है। कपड़ों से बदबू न आए, इसके लिए नेप्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास यह बॉल्स नहीं हैं, तो आप क्या करेंगे? ऐसे में नीम की पत्तियां काम आ सकती हैं।
हर बार यह संभव नहीं होता है कि कपड़ों पर धूप लगाई जाए। ऐसे में कपड़ों को बदबू से बचाने के लिए आप अलमारी में नीम की पत्तियां रख सकती हैं। नीम की पत्तियां कपड़ों पर कीड़े लगने से रोकने का काम करेगी। (घर पर रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं?)
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
त्वचा की देखभाल न करने के कारण त्वचा डल पड़ने लगती है। त्वचा पर पिंपल्स होने लगती हैं। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए स्किन पर सही चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है। त्वचा पर खुजली होने के कई कारण होते हैं। इनमें एलर्जी से लेकर सनबर्न तक की समस्या शामिल हैं।
अगर आपकी बॉडी में खुजली हो रही है, तो नीम के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर,इस पानी से नहाने से खुजली की समस्या कम हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।