गार्डन एरिया में हम सभी कई तरह के प्लांट्स लगाते हैं। हालांकि, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको घर में ऐसे पौधों को उगाना चाहिए, जिन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल भी किया जा सके। इससे गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ती है और आपके रोजमर्रा के अतिरिक्त खर्चे भी कम हो जाते हैं। ऐसे में गार्डन एरिया में फलों के पेड़ को लगाना यकीनन अच्छा तरीका है। इससे आप आर्गेनिक व बेहद ही टेस्टी फलों का सेवन कर पाएंगे।
अगर आप भी अपने गार्डन एरिया में फलों के पेड़ को लगाने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आपको उन पर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देना होगा ताकि आपको बेहतरीन फसल मिल सके। यहां पर फर्टिलाइजर एक अहम् भूमिका निभाता है। पेड़ को स्वस्थ और स्वादिष्ट फलों से भरपूर रखने के लिए सबसे अच्छा फर्टिलाइजर चुनना भी जरूरी है। यूं तो आप गार्डन एरिया में कई तरह के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फलों के पौधों के लिए फर्टिलाइजर का चयन करते समय आपको उनकी ज़रूरतों पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि फलों के पेड़ के लिए किन फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना सही रहता है-
जब फलों के पेड़ के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर की बात हो तो उसमें पुरानी आर्गेनिक कंपोस्ट सबसे बेस्ट मानी जाती है। यह ना केवल मिट्टी के पोषक तत्व बेहतर बनाता है, बल्कि मिट्टी की बनावट में सुधार करता है। इतना ही नहीं, यह पूरी तरह से प्राकृतिक और ईको-फ्रेंडली है। अगर आप चाहें तो आप रसोई के कचरे, यार्ड के कचरे और गिरे हुए पत्तों का उपयोग करके अपना खुद का खाद बना सकते हैं, या फिर तैयार खाद खरीदी भी जा सकती है।
यह विडियो भी देखें
फलों के पेड़ों के लिए बोन मील को भी फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। बोन मील में फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो मजबूत जड़ विकास और फल उत्पादन के लिए आवश्यक है। यह स्लो रिलीज होता रहता है, जिसका मतलब है कि यह समय के साथ आपके पेड़ को पोषण देता रहता है। अगर आपके फलों के पेड़ को रूट ग्रोथ के लिए अतिरिक्त मदद की ज़रूरत है तो आप बोन मील का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-गमले में भी भर-भर कर आने लगेगी लौकी, पड़ोसी भी जल जाएंगे जब अपनाएंगे माली की ये सीक्रेट ट्रिक
अक्सर गार्डनर फर्टिलाइजर स्पाइक्स का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। दरअसल, यह बहुत अधिक सुविधाजनक हैं, खासकर अगर आप मिश्रण या फैलाने के झंझट से बचना चाहते हैं। फर्टिलाइजर स्पाइक्स का इस्तेमाल फलों के पेड़ों के लिए करना एकदम बेस्ट ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि इनमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम का बैलेंस मिक्स होता है। बस उन्हें अपने पेड़ के आस-पास की मिट्टी में डालें, और वे समय के साथ धीरे-धीरे पोषक तत्व छोड़ते रहेंगे।
फलों के पेड़ की बेहतर ग्रोथ के लिए एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि, यह अपने आप में एक पूर्ण उर्वरक नहीं है, लेकिन एप्सम सॉल्ट उन फलों के पेड़ों के लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट है जिन्हें मैग्नीशियम की ज़रूरत हो सकती है, खासकर खट्टे पेड़ों के लिए। यह क्लोरोफिल उत्पादन में मदद करता है और फलों की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।