
सोमवार को जन्म लेने वाले स्वभाव से सौम्य होते हैं। ज्यादा इमोशनल होने पर भी ये लोग अपनी भावनाओं को सबके सामने नहीं दिखा पाते हैं। सोमवार को चंद्रमा का दिन माना जाता है इसलिए इस दिन का स्वामी भी चंद्रमा ही है।
इस दिन जन्म लेने वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं और खूबसूरत नैन नक्श वाले होते हैं। जब इन लोगों के भाग्यशाली रंगों की बात आती है तब इनके लिए उन रंगों को शुभ माना जाता है जो शांति और सौहार्द्र का प्रतीक होते हैं।
मुख्य रूप से सोमवार पर चन्द्रमा का प्रतिनिधित्त्व होता है इसलिए इनका सबसे शुभ रंग सफ़ेद को माना जाता है। इसके साथ कई और रंग हैं जो आपके लिए शुभ हो सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें सोमवार को जन्में लोगों के लिए कौन से रंग सबसे ज्यादा भाग्यशाली हो सकते हैं और किन रंगों से आपको बचना चाहिए।

आपके लिए सफ़ेद रंग सबसे ज्यादा शुभ रंग हो सकता है क्योंकि इसे चंद्रमा का रंग माना जाता है। यदि आप अपने लिए कपड़ों का चुनाव कर रही हैं तो ये आपके लिए सबसे शुभ हो सकता है।
किसी नौकरी के इंटरव्यू में जाते समय आप इसी रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपको सफलता मिलेगी। यहां तक कि घर की दीवारों के रंग से लेकर फर्नीचर के रंग तक को सफ़ेद रखना आपके लिए शुभ हो सकता है। किसी भी अवसर पर सफ़ेद रंग आपके लिए भाग्य के संकेत देता है।
सफेद रंग का वाहन खरीदना भी आपके लिए शुभ हो सकता है। सफेद रंग आपको जीवन में आध्यात्मिकता विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसलिए इस रंग का इस्तेमाल आप ज्यादा से ज्यादा करें।(मेष राशि के लिए रंग)

गुलाबी रंग आपके जीवन में खुशियां लाता है। इस रंग के कपड़े आपको मानसिक रूप से खुश करने में मदद करते हैं और हमेशा सकारात्मक रहने में मदद करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा रही हैं या फिर किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने जा रही हैं तो ये रंग आपके लिए अबसे ज्यादा शुभ हो सकता है। गुलाबी रंग आपके करियर के लिए भी शुभ हो सकता है। इसलिए किसी नई नौकरी की शुरुआत आप इसे रंग के कपड़ों के साथ करें।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपका जन्म सोमवार के दिन हुआ है तो अपने व्यक्तित्व और करियर के बारे में जानें
सिल्वर हमेशा आपके लिए शुभ रंग हो सकता है। इस रंग के इस्तेमाल से आपको करियर में सफलता के साथ नए रिश्तों की खोज में भी मदद मिल सकती है। यदि आप उन लोगों में से हैं जिनका जन्म सोमवार के (सोमवार के उपाय)दिन हुआ है तो आप किसी भी अवसर पर सिल्वर रंग के कपड़े जरूर पहनें और इस रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। यहां तक कि यदि आप चांदी के बर्तनों में खाना खाती हैं तो ये आपके मन को शांति प्रदान करने में मदद करेंगे।

लाल रंग आपके जीवन में प्रेम ला सकता है और जीवनसाथी के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ बना सकता है। अगर आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा रही हैं तो इस रंग का इस्तेमाल आपसी प्रेम बढ़ाने में मदद करेगा।

चूंकि आपका स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए आपके लिए काला रंग सबसे ज्यादा नकारात्मक हो सकता है। यदि आप इस रंग का इस्तेमाल किसी भी शुभ स्थान पर करती हैं तो उसमें असफलता मिलने के योग होते हैं।
काले के साथ आप नीले रंग के इस्तेमाल से भी बचें। ये दोनों रंग आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकते हैं और किसी भी शुभ काम के अशुभ फल दे सकते हैं। भूलकर भी आप इन रंगों का इस्तेमाल न करें। खासतौर पर किसी शुभ काम में, जॉब इंटरव्यू में या फिर शादी में इन रंगों का इस्तेमाल न करें।
इसे जरूर पढ़ें: वृषभ राशि वाले भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल, हो सकता है भारी नुकसान
अगर आप ज्योतिष के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगी तो आपके जीवन में कभी भी नकारात्मकता नहीं आएगी और सफलता मिलेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।