अक्सर ऐसा कहता जाता है कि, विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो भाग्यों का संगम होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, विचार और जीवन की दिशा तय करता है। जब सही अंकों का मेल होता है, तो भाग्य का नया अध्याय खुलता है। यदि कोई पुरुष मूलांक 4, 1 या 9 वाली लड़की से विवाह करता है, तो यह संयोग उसके जीवन में सौभाग्य और सफलता का कारण बनता है। आइए इसके बारे में विस्तार से एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, ताकि आप भी इन मूलांक की लड़कियों के स्वभाव के बारे में जान सके।
जिनका जन्म 1 और 10 को होता है उनका मूलांक 1 एक होता है। मूलांक 1 सूर्य का अंक है, जो तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है। इस अंक की महिलाएँ अपने व्यक्तित्व से हर जगह अलग पहचान बनाती हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता और दूसरों को प्रेरित करने की शक्ति होती है। जब किसी पुरुष का विवाह मूलांक 1 की लड़की से होता है, तो उसके जीवन में आत्मबल, प्रतिष्ठा और नई पहचान का प्रकाश फैलता है। ऐसी पत्नी अपने पति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और उसके करियर में नई ऊर्जा भर देती है। सूर्य का प्रभाव उसे स्थिरता और सम्मान का वरदान देता है।
जिनकी जन्म तारीख 4, 13 और 22 होता है उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 की लड़कियां राहु ग्रह के प्रभाव में रहती हैं। वे व्यवहारिक, मेहनती और योजनाबद्ध जीवन जीने वाली होती हैं। इनकी सोच व्यावहारिक होती है और ये अपने साथी को धरातल पर टिकाए रखती हैं। जब किसी पुरुष का विवाह ऐसी महिला से होता है, तो उसके जीवन में स्थिरता और आर्थिक उन्नति आने लगती है। राहु की ऊर्जा व्यक्ति को असंभव परिस्थितियों में भी समाधान खोजने की क्षमता देती है। इसीलिए, मूलांक 4 की लड़की से विवाह करना जीवन में दिशा और संतुलन लाने वाला साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
जिनकी जन्म तारीख 9, 18 और 28 होता है उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 मंगल ग्रह का अंक है, जो शक्ति, पराक्रम और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। इस मूलांक की महिलाएं ऊर्जावान, साहसी और निडर होती हैं। वे कठिन परिस्थितियों में भी अपने विश्वास से पीछे नहीं हटतीं। ऐसी स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष जीवन में नया आत्मविश्वास, साहस और स्थिरता अनुभव करता है। मंगल का प्रभाव उन्हें हर संघर्ष को जीत में बदलने की क्षमता देता है। यही कारण है कि मूलांक 9 की लड़कियाँ अपने साथी के लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत बनती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और पति के लिए लकी होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।