Karwa Chauth Lucky Colours 2025: करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना में उपवास करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद लेती हैं। इस दिन जितना महत्व विधि-विधान के साथ पूजा करने का होता है उतना ही सही रंग के कपड़े पहनने का भी होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करती हैं तो इसका शुभ प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में भी दिखाई देता है और आपसी सामंजस्य बढ़ता है। आपके कपड़ों का रंग आपके राशिफल और नक्षत्र के अनुसार शुभ और प्रभावशाली हो सकता है। करवा चौथ पर शुभ रंग पहनने से न केवल सौभाग्य बढ़ता है, बल्कि आपके जीवन में प्रेम और सामंजस्य भी बढ़ता है। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानते हैं कि राशि अनुसार करवा चौथ पर आपको कौन से रंग पहनने चाहिए।
मेष राशि: लाल और गुलाबी रंग
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल और गुलाबी रंग बेहद शुभ होगा। लाल रंग शक्ति, प्रेम और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, ये रंग वैवाहिक जीवन में जोश और आकर्षण बढ़ाता है। वहीं गुलाबी रंग कोमलता और प्रेमभाव का संकेत देता है, जो पति-पत्नी के बीच सामंजस्य को बढ़ाता है।
वृषभ राशि: हरा और पीला रंग
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए हरा और पीला रंग पहनना बेहद शुभ हो सकता है। हरा रंग समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है, जिससे घर में संपन्नता आती है। वहीं पीला रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों को बढ़ाता है। करवा चौथ के दिन हरे और पीले रंग के कपड़े पहनने से पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास मजबूत होता है।
मिथुन राशि: पीला और हल्का हरा
मिथुन राशि की महिलाएं अगर करवा चौथ के दिन पीले और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं तो ये शुभ माना जाता है। पीला रंग जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाता है, वहीं हल्का हरा रंग शांति और संतुलन का प्रतीक होता है।
कर्क राशि: सफेद और हल्का नीला
कर्क राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन सफेद और हल्का नीला रंग पहनना शुभ होगा। जहां सफेद रंग पवित्रता, शांति और सद्भाव का प्रतीक है, वहीं हल्का नीला रंग मानसिक शांति और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Niyam 2025: आपकी छोटी सी भूल से टूट सकता है करवा चौथ का व्रत, इन नियमों से पूजा को बनाएं सफल
सिंह राशि: केसरिया और नारंगी
सिंह राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन केसरिया और नारंगी रंग पहनना बहुत शुभ होगा। केसरिया रंग उत्साह, साहस और शक्ति का प्रतीक है, जबकि नारंगी रंग जीवन में ऊर्जा लाता है।
कन्या राशि: हल्का हरा और क्रीम
कन्या राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन हल्का हरा और क्रीम रंग शुभ है। हल्का हरा रंग संतुलन का प्रतीक है, जबकि क्रीम रंग शांति और कोमलता का संकेत देता है। करवा चौथ पर इन रंगों के कपड़े पहनने से मानसिक संतोष मिलता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
तुला राशि: गुलाबी और सफेद
तुला राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होगा। गुलाबी रंग प्रेम और कोमलता का प्रतीक है, जो पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता लाता है। वहीं सफेद रंग शांति का संकेत देता है।
वृश्चिक राशि: लाल और गहरा बैंगनी
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल और गहरा बैंगनी रंग पहनना बहुत शुभ हैं। लाल रंग प्रेम और आकर्षण बढ़ाता है, जबकि गहरा बैंगनी रंग आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है।
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्र दर्शन का समय
धनु राशि: नारंगी और लाल
धनु राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन नारंगी और लाल रंग पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। नारंगी रंग उत्साह का प्रतीक है, जबकि लाल रंग प्रेम और आकर्षण को बढ़ाता है।
मकर राशि: काला और नीला
वैसे तो किसी भी पूजा में काला या नीला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन अगर हम मकर राशि की बात करें तो इस राशि का स्वामी शनि को माना जाता है, इसलिए अगर आप करवा चौथ के दिन काला या नीला रंग पहनती हैं तो इसके जीवन में शुभ प्रभाव ही होते हैं।
कुंभ राशि: नीला और सफेद
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए नीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। अगर आप करवा चौथ के दिन इन्हीं रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
मीन राशि: सफेद और हल्का नीला
मीन राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन सफेद और हल्का नीला रंग पहनना बहुत शुभ होगा। सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है, जबकि हल्का नीला रंग मानसिक संतुलन और प्रेम भाव को बढ़ाता है।
अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंगों के कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में सदैव प्रेम बना रहेगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Gemini, Shutterstock
- करवा चौथ के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा माना जाता है?
- करवा चौथ पर पहनने के लिए सबसे शुभ रंग लाल रंग माना जाता है इसके अलावा आप गुलाबी, पीला, नारंगी रंग भी पहन सकती हैं।
- करवा चौथ व्रत में क्या नहीं करना चाहिए?
- करवा चौथ के दिन तेज या नुकीली वस्तुओं का जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।