जीवन में खुशहाली पाने के लिए सिर्फ अधिक पैसे कमाना ही काफी नहीं है। बल्कि आप उस पैसे का इस्तेमाल या यूं कहें उसका मैनेजमेंट किस तरह से करते हैं, यह अधिक महत्वपूर्ण है। कुछ लोग कम आमदनी में भी काफी खुश व चिंता मुक्त होते हैं, तो वहीं कुछ लोग अधिक पैसे कमाने के बाद भी चिंताओं से घिरे हुए होते हैं। यह सब उनके पैसों के मैनेजमेंट पर निर्भर करता है।
आमतौर पर, यह देखने में आता है कि लोग अपनी इनकम का एक हिस्सा खर्च करने के बाद एक अन्य हिस्से को सेविंग्स के लिए रखते हैं। लेकिन इसके अलावा भी आपको एक इमरजेंसी फंड अवश्य बनाना चाहिए। इस इमरजेंसी फंड के अपने ही कई फायदे होते हैं। हो सकता है कि आप यह सोच रहे हों कि आप पहले से ही पैसों की बचत कर रही हैं, तो अलग से इमरजेंसी फंड क्रिएट करने की क्या जरूरत है। दरअसल, इन दोनों के अपने अलग-अलग उद्देश्य होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इमरजेंसी फंड क्रिएट करने से मिलने वाले कुछ लाभो के बारे में बता रहे हैं-
सेविंग फंड से अलग होता है इमरजेंसी फंड
सबसे पहले आपको यह समझ लेना चाहिए कि सेविंग फंड और इमरजेंसी फंड दोनों अलग-अलग होते हैं। जहां सेविंग फंड व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के लिए या फिर किसी खास उद्देश्य या ख्वाहिश को पूरा करने के लिए करता है, जबकि इमरजेंसी फंड में ऐसा नहीं होता है। यह एक ऐसा फंड होता है, जो आपको आपातकालीन स्थिति में फंडिंग करता है।
इसे जरूर पढ़ें- अपनाएं पैसों के मैनेजमेंट के ये तरीके
जीवन की हर स्थिति के लिए तैयार
जीवन में किस पल क्या हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको कोई आर्थिक समस्या ना हो, इसके लिए आपको आज से ही इमरजेंसी फंड में पैसे जोड़ना शुरू कर देना चाहिए। अगर किसी कारणवश आपकी जॉब चली जाती है या फिर कोई हेल्थ इश्यू होता है, तो उस समय यही इमरजेंसी फंड आपका लाइफ सेवर होगा। अगर आपके पास पहले से ही एक इमरजेंसी फंड होगा, तो आपको अपनी सेविंग्स के पैसों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। (शादी के बाद सेविंग्स के तरीके)
बेवजह खर्च की आदत को करे कंट्रोल
यह भी इमरजेंसी फंड क्रिएट करने का एक बेहतरीन लाभ होता है। जब आप एक इमरजेंसी फंड क्रिएट करते हैं, तो आपको एक नहीं, बल्कि दो जगहों पर सेविंग्स करनी पड़ती है। जिसके कारण आपके हाथ में पैसे लिमिटेड रह जाते हैं और इस तरह आप बेवजह खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू करते हैं। हो सकता है कि आपको हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने की आदत हो, लेकिन इस इमरजेंसी फंड के कारण आप महीने या पन्द्रह दिन में ही बाहर खाते हैं। जो आपकी जेब और सेहत दोनों को लाभ पहुंचाता है।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए इस तरह करें निवेश
तनाव को करता है कम
यह भी इमरजेंसी फंड क्रिएट करने का एक ऐसा लाभ है, जिसे जानने के बाद यह फंड अवश्य क्रिएट करना चाहेंगी। दरअसल, जब व्यक्ति एक इमरजेंसी फंड क्रिएट करता है, तो उसे यह पता होता है कि उसके पास इतने पैसे हैं, जिन्हें वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में खर्च कर सकता है। इस तरह कहीं ना कहीं वह मानसिक रूप से निश्चिंत होता है और इस तरह उसे कभी भी आर्थिक तनाव का सामना नहीं करना पड़ता। आखिरकार, हम सभी पूरा दिन मेहनत करते हैं, ताकि हम अपने सभी खर्चों व तनाव को आसानी से दूर कर सकें और इसमें इमरजेंसी फंड आपकी मदद कर सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।