Hing Astro: हींग के ये अचूक उपाय दिला सकते हैं जीवन के झंझटों से मुक्ति

Hing Astro: भारतीय घरों में हींग न सिर्फ सब्जी में तड़का लगाती है बल्कि इसकी खुशबू पूरे परिवार को एक साथ खाने की टेबल पर ले आती है। जहां एक तरफ पाक शास्त्र में हींग को मसालों का राजा माना गया है तो वहीं, ज्योतिष शास्त्र में हींग को संकटों का नाशक कहा जाता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि हींग के कुछ उपायों को आजमाकर आप अपने जीवन के झंझटों से निजात पा सकते हैं। तो चलिये बिना देरी किये जानते हैं हींग के उन बेजोड़ उपायों के बारे में।
- हींग की डेली अपने ऊपर से उतार कर उत्तर दिशा में फेंक दें। इस उपाय से आपको हर काम में सफलता मिलने के आसार बढ़ जाएंगे।
- हींग के साथ कपूर पीसकर उसे घर के काजल में मिला लें। फिर उसके बाद उस काजल को एक पत्ते पर रख कर हनुमान जी को चढ़ाएं। इस उपाय से नजर नहीं लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Vishnu On Sheshnag: शेषनाग पर ही क्यों सोते हैं भगवान विष्णु?
- हींग की डेली को हाथ में रख कर 'ॐ श्री हनुमते नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। इस उपाय से किसी भी प्रकार का भय नहीं सताएगा।
- हींग के पानी से कुल्ला करें और उस पानी को घर के बाहर की तरफ जाती हुई नाली में बहा दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) का प्रभाव कम होगा।
- हींग के पानी से स्नान करें और हींग की एक डली 11 हफ्तों तक एक सफेद कपड़े में बांधकर अपनी जेब में रखें। इस उपाय से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलेंगे।
- हींग के साथ कपूर और काली मिर्च का पाउडर बना लें और उस पाउडर को लोबान (लोबान के धुंए से शनिदेव को करें प्रसन्न) के ऊपर डालकर जलाएं। इस उपाय से रुका हुआ धन वापिस आ जाएगा।
- हींग को काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में दबा आएं। इस उपाय से आपके शत्रु आप पर हावी नहीं होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Friday Mantra: शुक्रवार के दिन जपें शुक्र ग्रह के ये मंत्र, मुसीबतों का हो सकता है अंत
- हींग को लाल कपड़े में बांधकर 11 शनिवार तक तिजोरी में रखें। इस उपाय से आय के नए मार्ग खुलेंगे।
- एक डेली हींग को 11 रविवार तक बहते पानी में प्रवाहित करें और हनुमान जी का ध्यान करें। इस उपाय से आपके जीवन के सभी संकटों का अंत होगा।
तो ये थे हींग के उपाय जिन्हें अपनाने से आप नौकरी में समस्या, कर्ज और अन्य परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।