Friday Mantra: शुक्रवार के दिन जपें शुक्र ग्रह के ये मंत्र, मुसीबतों का हो सकता है अंत

Friday Mantra: कुंडली में ग्रहों का खेल जीवन में अनेकों बदलाव ला सकता है। इसलिए ज्योतिष में हर ग्रह का महत्व, कुंडली में उसकी दिशा एवं दशा, ग्रह को मजबूत करने के उपाय आदि सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि कुंडली में शुक्र ग्रह एक स्थिर स्थान रखता है। शुक्र अगर मजबूत हो तो वैवाहिक जीवन में मधुरता घोलने के साथ साथ धन लाभ के भी अपार रास्ते खोल देता है।
वहीं, अगर शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति का पैसा, उसकी खूबसूरती, उसका मान-सम्मान, उसका वैवाहिक जीवन आदि सब मिट्टी में मिल जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के मंत्रों के जाप से शुक्र की कृपा पाई जा सकती है और कुंडली में उसकी स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।
शुक्र बीज मंत्र (Venus Beej Mantra)

- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: ||'
- शुक्र बीज मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
- शुक्र के बीज मंत्र के जाप से व्यक्ति को स्वस्थ शरीर का आशीर्वाद मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Vishnu On Sheshnag: शेषनाग पर ही क्यों सोते हैं भगवान विष्णु?
शुक्र गायत्री मंत्र (Venus Gayatri Mantra)
- 'ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर्हस्ताय धीमहि तन्नः शुक्रः प्रचोदयात् | ॐ रजदाभाय विद्महे भृगुसुताय धीमहि तन्नो शुक्र: प्रचोदयात् ||'
- शुक्र गायत्री मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर मौजूद नकारात्मक गुण समाप्त हो जाते हैं।
- शुक्र गायत्री मंत्र सौभाग्य में वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स) का कारक बनता है।
इसे जरूर पढ़ें: शुक्रवार को करें गुड़हल के फूल के ये उपाय, हो सकते हैं मालामाल
शुक्र मंत्र के लाभ (Benefits Of Venus Mantra)

- शुक्र मंत्र इकलौते ऐसे मंत्र हैं जिनके जाप से न सिर्फ शुक्र ग्रह (करियर ग्रोथ के लिए शुक्र ग्रह के उपाय) बल्कि अन्य ग्रहों की स्थिति भी मजबू होती है।
- शुक्र मंत्रों के जाप से शारीरिक कष्ट में राहत मिलती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
- शुक्र मंत्रों के जाप से व्यक्ति में ज्ञान का संचार होता है और पढ़ाई में उसकी बुद्धि तीव्र बनती है।
- शुक्र मंत्रों के जाप से नौकरी में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
- शुक्र मंत्रों के जाप से संतान की प्राप्ति होती है और संतान का भाग्य भी तेजस्वी बनता है।
तो ये थे शुक्र ग्रह के मंत्र जिनके जाप से कुंडली में शुक्र को मजबूत किया जा सकता है और उनकी कृपा पाई जा सकती ही। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।