Frankincense For Shani Dev: कई बार अकारण ही घर में परेशानियों का तांता लग जाता है। मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती, बचत करने के बाद भी धन नहीं मिलता, हर समय घर में कलह का वातावरण बना रहता है, वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आने लगती हैं आदि ऐसी कई समस्याएं हैं जो इस प्रकार से व्यक्ति को घेर लेती हैं कि वह हताश और निराश हो जाता है। इन सब परेशानियों से उबरने का व्यक्ति को कोई मार्ग ही नजर नहीं आता और न ही वो समझ पाता है कि इन सब घटनाओं के पीछे का कारण क्या है।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। जीवन में होने वाली प्रत्येक घटना के पीछे ग्रहों की दशा और दिशा होती है। हमने जिन कष्टों के बारे में अभी बात की वो भी ग्रह दोष के कारण ही उत्पन्न होते हैं और खासतौर से तब जब दोष शनि ग्रह का हो। इन कष्टों के निवारण के लिए शनि देव को प्रसन्न करना आवश्यक माना गया है। यूं तो शनि देव को प्रसन्न करने के कई मार्ग हैं लेकिन हमारे एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 'लोबान के धुंए' का रास्ता सरल और शीघ्र असर दिखाने वाला है।
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि लोबान के धुंए से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर शनि देव को क्यों पसंद है लोबान का धुंआ और लोबान जलाने के क्या फायद हैं।
शनि देव को क्यों पसंद है लोबान का धुंआ
घर में नकारत्मक ऊर्जा का प्रभाव तब ज्यादा देखने को मिलता है जब राहु का असर उस घर पर अधिक हो। माना जाता है जिस घर में राहु का प्रभाव तीव्र रूप में होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर निवास करती है। यही नकारात्मक ऊर्जा शनि देव (शनिदेव की कृपा पाने के उपाय) को कुपित करती है और शनि देव की दृष्टि का दुष्प्रभाव व्यक्ति के घर पर दिखने लग जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Burning Of Bamboo: हिन्दू धर्म में क्यों वर्जित है बांस जलाना? जानें ज्योतिष, वास्तु और साइंस का तर्क
मान्यता है कि लोबान का धुंआ घर में करने से नकारात्मक शक्तियां घर से चली जाती हैं और राहु (राहु-केतु से बचने के उपाय) का प्रभाव कम होने लगता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में राहु और शनि देव को एक दूसरे के विपरीत बताया गया है। ऐसे में लोबान के धुंए से निकलने वाली गंध से जहां एक ओर राहु का असर नष्ट होता है तो वहीं, शनि देव को राहु का असर नष्ट होता देख प्रसन्नता मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा
लोबान के धुंए के फायदे
लोबान में अत्यधिक मात्रा में लोहा पाया जाता है। यही लोहा जलने पर एक विशिष्ट प्रकार की गंध छोड़ता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियां घर से बाहर जाने लगती हैं। लोबान के धुंए से वास्तु दोष का भी निवारण होता है।
तो ये कारण था शनि देव के लोबान के धुंए से प्रसन्न होने का। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।