herzindagi
Arundhati Roy received Booker Prize

PEN Pinter Prize: क्या है पेन पिंटर पुरस्कार? साल 2024 में 'साहसी लेखक' की कैटेगरी में अरुंधति रॉय ने अपने नाम दर्ज की जीत

इंग्लिश पेन नाम की चैरिटी यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए देती है। अरुंधति राय निर्भीक लेखन के लिए सम्मानित होंगी।
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 16:56 IST

बुकर पुरस्कार से सम्मानित अरुंधति राय को 'निर्भीक और मुखर' लेखन के लिए 27 जून को प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें साहित्यिक साहस के लिए दिया गया, जो सत्ता के दुरुपयोग, अन्याय और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ उनकी आवाज को दर्शाता है। वहीं, अरुंधति राय 14 साल पहले कश्मीर के बारे में दिए गए अपने बयानों के लिए फिलहाल मुकदमे के खतरे का सामना कर रही हैं। रॉय को यह पुरस्कार "साहसी लेखक" कैटेगरी में दिया गया। वे "द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स" और "द मिनिस्ट्री ऑफ Utmost Happiness" जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों की लेखिका हैं।

क्या है पेन पिंटर पुरस्कार (What is the PEN Pinter Prize)

साल 2009 में इंग्लिश पेन नामक चैरिटी द्वारा स्थापित यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए दिया जाता है। पेन पिंटर पुरस्कार को इंग्लैंड के पेन संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है। साथ ही इस पुरस्कार को लंदन के ब्रिटिश लाइब्रेरी में समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है। हेरोल्ड पिंटर एक प्रसिद्ध ब्रिटिश नाटककार, उपन्यासकार और कवि थे। उन्होंने अपने नाटकों और लेखों के माध्यम से साहित्यिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  पिंटर को 2005 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बुकर और पेन पिंटर पुरस्कार की विजेता अरुंधति रॉय कौन हैं (Who is Arundhati Roy)

अरुंधति रॉय एक प्रसिद्ध भारतीय लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और निबंधकार हैं। अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय, भारत में हुआ था। द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स (1997) यह उपन्यास, जिसके लिए उन्हें बुकर पुरस्कार मिला, दो भाई-बहन की कहानी है जो 1960 के दशक में केरल में रहते हैं। यह किताब सामाजिक अन्याय, जातिवाद और नुकसान के विषयों को छूती है। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कितने प्रकार के होते हैं भारत के नागरिक पुरस्कार?

इस उपन्यास के लिए उन्हें एक मिलियन पाउंड यानी करीब 8 करोड़ रुपए एडवांस में मिले थे। यह किताब मई में प्रकाशित हुई थी और जून तक यह विश्व के 18 देशों में बिक चुकी थी। इसी साल के अंत तक TIME मैगजीन ने इसे पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में शामिल किया था। वहीं, द मिनिस्ट्री ऑफ Utmost Happiness (2017)  यह उपन्यास एक ट्रांसजेंडर महिला, एक टूटी-फूटी मुस्लिम कब्रिस्तान, एक रहस्यमय एजेंट और एक हारा हुआ प्रधानमंत्री के जीवन को जोड़ता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jagoda Marinić (@jagodamarinic)

सामाजिक कार्य के लिए जानी जाती हैं अरुंधति रॉय (Arundhati Roy is known for social work)

रॉय नर्मदा बचाओ आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं, जो नर्मदा नदी पर बांधों के निर्माण के खिलाफ एक पर्यावरणीय आंदोलन है। उन्होंने आदिवासी अधिकारों और भूमि अधिकारों के लिए भी आवाज उठाई है। रॉय इराक और अफगानिस्तान युद्धों की मुखर आलोचक रही हैं।

पेन पिंटर पुरस्कार अरुंधति रॉय इस साल की विजेता घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, मुझे पेन पिंटर पुरस्कार स्वीकार करते हुए बहुत खुशी हो रही है। काश हेरोल्ड पिंटर आज हमारे बीच होते और दुनिया में हो रहे समझ से पर घटनाक्रमों के बारे में लिखते।

चूंकि वह नहीं हैं, इसलिए हममें से कुछ लोगों को उनका स्थान लेने की कोशिश करनी चाहिए। इस साल के निर्णायक मंडल ने पुरस्कार के लिए राय के नाम का चयन किया, जिसमें इंग्लिश पेन के अध्यक्ष रुथ बोर्थविक, अभिनेता व कार्यकर्ता खालिद अब्दुल्ला और लेखक व संगीतकार रोजर रॉबिन्सन शामिल हैं।

arundhatiroy arundhati roy has been awarded the  pen pinter prize for powerful voice

इसे भी पढ़ें: देश को पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज दिलाने वाली लेखिका गीतांजलि श्री की कहानी आपको भी करेगी इंस्पायर

पेन पिंटर पुरस्कार समारोह का आयोजन कब और कहां होगा (When and where will be PEN Pinter Awards ceremony)

ब्रिटिश लाइब्रेरी की सह-मेजबानी में आयोजित समारोह में 10 अक्टूबर को राय को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जहां वह भाषण भी देंगी। बोर्थविक ने कहा, राय बौद्धिक और सुंदर तरीके से अन्याय की महत्त्वपूर्ण कहानियां बयां करती हैं। वह वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय विचारक हैं और उनकी शक्तिशाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अब्दुल्ला ने कहा, अरुंधति राय स्वतंत्रता और न्याय की एक उज्ज्वल आवाज हैं, जिनके शब्द लगभग 30 वर्षों से अत्यंत स्पष्टता व दृढ़ संकल्प के साथ सामने आ रहे हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- Scroll.in

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।