WomenPreneur Awards 2024 : इन पावरफुल महिलाओं को मिला सम्मान, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल

बीते गुरुवार को जागरण न्यू मीडिया के HerZindagi.com- WomenPreneur Awards के दूसरे सीजन का आयोजन ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में किया गया। यह समारोह महिला उद्यमशीलता को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित किया गया था।
इसमें उन महिलाओं को पुरस्कार से नवाजा गया, जिन्होंने एक लीडर की भूमिका निभाकर अपनी कंपनी को बढ़ाया और दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनी। इस समारोह का बैंकिंग पार्टनर IDBI बैंक था।

आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। महिलाएं एक जिम्मेदार लीडर्स के रूप में न केवल बड़े फैसले ले रही हैं, बल्कि अपने काम के जरिए समाज में प्रेरणास्रोत भी बन रही हैं।

महिलाएं हर तरह की इंडस्ट्री में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन कर रही है, चाहे पर्सनल केयर और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री हो या फिर फूड, हेल्थकेयर, फेशन और शिक्षा हो। बिजनेस वुमन के कामों को सम्मानित करता है जागरण न्यू मीडिया का वुमन विंग प्लेटफॉर्म HerZindagi.com।

WomenPreneur Awards 2024 में महिलाओं के व्यावसायिक कौशल, दूरदर्शिता, जुनून और समर्पण को सम्मानित किया गया। उन्हें विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
WomenPreneur Awards 2024 के विजेता

- वुमन आईकॉन ऑफ दी ईयर - संतोष अग्रवाल, पीबी फिनटेक (पॉलिसी बाजार)
- वुमन सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - प्राची कौशिक, वयोमिनी सोशल एंटरप्राइज
- हेल्थ एंड वेलनेस एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - सलोनी आनंद, को-फाउंडर, Traya
- ट्रेलब्लेजिंग टेक लीडर अवार्ड - समृद्धि भट्टाचार्य, लघु व्यवसाय निदेशक, डेल इंडिया
- इनोवेटिव एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - दिव्या रंगेनहल्ली, फाउंडर/क्रिएटर, मीडिया कनेक्ट

- वुमन राइजिंग स्टार ऑफ दी ईयर - विदिशा बथवाल , पैपरिका गॉरमेट
- सस्टेनेबल ब्रांड ऑफ दी ईयर - प्रियदर्शनी कृष्णन, ROOT एंड SOIL
- क्रिएटिव इंडस्ट्री एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - दिव्यांशी गुप्ता, द मार्कोम एवेन्यू
- फैशन एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - तनुश्री बियानी, Anaar
![WomenPreneur Awards list]()
- ब्यूटी एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - रितिका जायसवाल, नॉरिश मंत्रा
- लाइफस्टाइल एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - रिधि अग्रवाल, स्पेसमैन स्पिरिट्स लैब
- एडिटर चॉइस इनवेस्टर वुमन फाउंडर ऑफ दी ईयर - सोनम श्रीवास्तव, Wright Research

- एडिटर चॉइस वुमेन राइजिंग स्टार ऑफ दी ईयर - आकृति गुप्ता, Canfem
- एडिटर चॉइस लाइफस्टाइल एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर - दीक्षा सिंह, A Little Extra
यह आर्टिकल लेखक शक्ति सिंह के द्वारा लिखा गया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
