Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

जानिए कितने प्रकार के होते हैं भारत के नागरिक पुरस्कार?

नेशनल पर्व के मौके पर हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा लोगों या समुदायों को समाज से अविस्मरणीय व असाधारण काम करने के लिए उन्हें  भारत रत्न, पद्मा पुरस्कार और पद्म श्री जैसे पुरस्कार दिया जाता है।  
Updated:- 2024-05-17, 17:25 IST
image

समाज में असाधारण काम करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाता है। हर साल जो लोग अपने कार्य क्षेत्र व समाज के प्रति विशेष प्रकार यानी अकल्पनीय काम करते हैं उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने वाले लोगों के बारे में हम टेलीविजन व अखबार में पढ़ते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि भारत में नागरिक पुरस्कार कितने प्रकार होते हैं। उन्हें कब और किसे दिया जाता है।

भारत में नागरिक पुरस्कार मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है। ये चारों सम्मान देश में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने और उपलब्धियां हासिल करने वालों को ये पुरस्कार दिया जाता है। बता दें, कि पुरस्कार मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। सिविलियन अवॉर्ड्स (Civilian Award) यह पुरस्कार खासतौर से आम नागरिकों को दिया जाता है। दूसरा गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry Awards) गैलेंट्री अवार्ड मुख्य रूप से देश के प्रति, बहादुरी के लिए दिया जाने वाला सम्मान होता है।

जानिए कितने प्रकार के होते नागरिक पुरस्कार

भारत रत्न (Bharat Ratna)

Bharat Ratna

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है। यह सम्मान विज्ञान, साहित्य, कला और जनसेवा के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है। इस पुरस्कार को साल 2013 में इस श्रेणी में जोड़ा जाता है। पीपल के पत्ती के आकार में बने इस अवॉर्ड के बीच में सूर्य और नीचे देवनागरी भाषा में भारत रत्न लिखा होता है।

इसे भी पढ़ें- भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानें

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)

How many Types Of Award

देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण होता है। कला साहित्य, विज्ञान और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। यह अवॉर्ड गोल और उसके अंदर के घेरे में जॉमेट्रिक पैटर्न में बना होता है। इसके बीच में उभरा हुआ कमल का फूल और नीचे पद्म विभूषण लिखा होता है।

पद्म भूषण (Padma Bhushan)

Padma Bhushan

देश का सबसे बड़ा तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है। इस सम्मान को हर एक क्षेत्र में अच्छा काम और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। सरकारी कर्मचारी से लेकर साइंटिस्ट से जुड़े लोगों को यह अवार्ड दिया जाता है। 

पद्म श्री (Padma Shri)

पद्म विभूषण और पद्म भूषण अवॉर्ड आपस में काफी सिमिलर होते हैं। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

इसे भी पढ़ें-अब तक केवल 5 महिलाओं को ही मिल सका है भारत रत्न

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Shutterstock

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।