क्या आप भी हैं पार्टनर के लिए ओवर पजेसिव? खुद को रोकने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
-1759750508709.webp)
रिश्ते तब खराब होते हैं जब उनमें शक और जलन पैदा होने लगती है। वहीं, महिलाओं को लगता है कि उनका ओवर पजेसिव होना रिश्ते में प्यार को बढ़ाता है, पर ऐसा नहीं है। कभी-कभी ओवर पजेसिव रिश्ते को खराब कर सकती है। खासतौर पर तब जब रिश्ता नया हो, ऐसे में ओवर पजेसिवनेस रिश्ते को खराब कर सकती हैं। यहां दिए गए कुछ तरीकों से महिलाएं खुद पर रोक लगा सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खुद को ओवर पजेसिव होने से कैसे रोकें। पढ़ते हैं आगे...
ओवर पजेसिव होने से खुद को कैसे रोके?
- ओवर पजेसिव होने के कारण रिश्ते को टूटने से कोई नहीं बचा सकता है। ऐसे में इस आदत को समय पर दूर करना बेहद जरूरी है। इसकी वजह से महिलाएं अपने पति को पुरानी पुरानी बातें बताना शुरू कर देती है, जिसके कारण आपका नया रिश्ता बर्बाद होने लगता है।

ऐसे में यदि आप अपने पार्टनर को पहले रिलेशनशिप से मिलने वाले धोखे या झूठ के बारे में बताना चाहती हैं तो एक बार में सब कुछ बता दें। अगर आप रोज-रोज एक ही बात का जिक्र करती हैं तो पार्टनर को लग सकता है कि आप उनसे खुश नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें - जब पति-पत्नी एक दूसरे से छुपाने लगें बात...क्या होती है कपल थेरेपी? जानें आपके रिश्ते को बचाने में कैसे है मददगार
- अपने पार्टनर पर महिलाओं को कभी भी अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिए। आपका पार्टनर आपकी तरह ही फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। ऐसे में आप उन पर अपनी मर्जी थोपकर उनकी स्वतंत्रता छीन सकती हैं। इससे आपका पार्टनर जल्दी आपसे ऊब सकता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से उनकी मर्जी भी पूछें और उन पर विश्वास करें।
इसे भी पढ़ें - पहले प्यार से धोखा तो दूसरे पर भरोसा कैसे...एक्सपर्ट ने बताए दूसरे रिलेशनशिप में कैसे रहें Positive
- जलन के कारण न केवल रिश्ता खत्म हो सकता है बल्कि दैनिक जीवन में कड़वाहट भी आ सकती है। इसके कारण दिमाग में नेगेटिविटी भी आने लगती है।
-1759756619989.jpg)
- ऐसे में नकारात्मकता को दूर करना बेहद जरूरी है। जब नेगेटिविटी बढ़ जाती है तो इसके कारण मन में ओवर पजेसिवनेस आ जाती है। ऐसे में अपने विचारों को साफ रखें और ट्रस्ट करना सीखें।
- कभी-कभी ओवर पजेसिव एंग्जाइटी के चक्कर में हो सकती है। ऐसे में अपने पार्टनर को परेशान न करें। अपनी टेंशन को एक दम शांत करने के लिए योगा और प्राणायाम की प्रेक्टिस करें। एंग्जाइटी कई बार रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। ऐसे में कुछ देर अपने साथ समय बिताएं और खुद पर फोकस करें।
- अगर आपको जलन हो रही है तो ऐसे में पार्टनर्स एक-दूसरे के दोस्तों से मिले, उनसे मेलजोल बढ़ाएं। इससे रिश्तों में शक पैदा होने का कारण ही खत्म होगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।