पहले प्यार से धोखा तो दूसरे पर भरोसा कैसे...एक्सपर्ट ने बताए दूसरे रिलेशनशिप में कैसे रहें Positive

एक बार किसी को धोखा मिल जाता है तो दोबारा विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। खास तौर पर रिलेशनशिप में जब कोई एक इंसान विश्वास तोड़ता है तो दूसरी बार रिलेशनशिप में आने से पहले हम कई बार सोचते हैं। वही, आने के बाद भी मन में घबराहट और ट्रस्ट इश्यू बने रहते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं कर पाती हैं और रिलेशनशिप में आगे बढ़ने से पहले सोचना पड़ता है तो बता दें कि रिश्ते में पॉजिटिव रहने के कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपनाकर आप पॉजिटिव रह सकती हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
Positive तरीके से कैसे बढ़ें रिश्ते में आगे?
दूसरे रिश्ते में सकारात्मक रहने के लिए यहा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, जानते हैं, इनके बारे में-

- आपको अपने पहले के अनुभव से सबक लेना चाहिए। साथ ही ये भी समझें कि रिश्ते में क्या गलत हुआ था और कैसे आप आगे के रिश्तों में उन गलतियों को दोहराने से बच सकती हैं। इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि आप रिश्ते के टूटने के डर से भी बाहर आ सकेंगी।
- अकसर महिलाएं अपने पहले के अनुभव को नहीं भूल पाती हैं, जिसका प्रभाव उनके भविष्य पर पड़ता है। ऐसे में आप सबसे पहले कड़वे पलों को भूलने की कोशिश करें और आगे बढ़ें। इसके लिए आप नए लोगों से मिल सकती हैं और नए अनुभव प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे ले जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्रश के साथ है पहली डेट? फूल-चॉकलेट नहीं बल्कि मुलाकात को ऐसे बनाएं स्पेशल
- अपने आप पर विश्वास करें। साथ ही ये समझें कि आप एक मजबूत और पावरफुल व्यक्ति हैं। ऐसे में खुद पर विश्वास करने से आप आगे के रिश्तों में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगी।
- आपको सामने वाले को भी मौका देना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में आने दें। बता दें कि नए लोगों से मिलने और उन्हें जानने से आप अपने जीवन को अधिक समृद्ध और रंगीन बना सकती हैं।
-1759312784306.jpg)
- महिलाओं को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। पॉजिटिव सोचने से अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। सकारात्मक सोच से आप आगे के रिश्तों में अधिक आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ पाएंगी।
- यहां दिए गए सुझावों को अपनाकर आप दूसरे रिश्ते में न केवल पॉजिटिव रह सकती हैं बल्कि अपने जीवन में कुछ फन भी जोड़ सकती हैं। साथ ही ये टिप्स रिश्ते को मजबूत बनाने में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - DINK Couples: पति-पत्नी के पास पैसा खूब लेकिन बच्चे? क्या है डिंक कपल्स, जानें इसके बारे में सबकुछ
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।