Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:20 AM IST

Positive Thinking: मन में अच्छी सोच लाने के कुछ आसान टिप्स

Positive Thinking: पॉजिटिव सोच लाना इतना भी मुश्किल नहीं है, आपको इसके लिए कुछ छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा।   
Updated:- 2023-08-24, 15:13 IST
image

Positive Thinking: अगर आपको भी काफी ज्यादा नकारात्मक सोच आती है तो यह चिंता का विषय है। नकारात्मक सोच आपके लिए हानिकारक होता है। जब भी हम हद से ज्यादा गलत सोचने लगते हैं इस चीज को ही नकारात्मक सोच कहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मन में अच्छी सोच कैसे लाएं।

विचारों से दूर न भागें (Stop Running Away From Your Thoughts)

कई लोग विचारों से दूर भागते हैं। आपको विचारों से दूर नहीं भागना है, बस आपको खुद से यह वादा करना होगा कि आप ज्यादातर अच्छी चीजों के बारे में ही सोचेंगे। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि किसी भी बुरी बात को अपने दिमाग में ना लाएं। 

नकारात्मक सोच वाले लोगों से बनाएं दूरी (Keep Distance From Negative People)

how to think positive thoughts

मन में अच्छी सोच लाना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आपका कोई साथी है जो आपको किसी भी चीज को लेकर भड़का रहा है या बुरा सोच लाने के लिए प्रेरित कर रहा है तो उससे आपको अलग रहना है। ऐसे लोगों से जितना जल्दी हो सके दूरी बना लें। 

खुद को व्यस्त रखें (Keep Yourself Busy)

जरूरी नहीं कि काम करके ही आप खुद को व्यस्त रख सकती हैं। आप चाहें तो खुद को व्यस्त रखने के लिए अपनी पसंद का काम भी कर सकते हैं। इससे आपको बुरा सोच नहीं आएगा। आप खुद खुश रहेंगे तो मन में अच्छी सोच भी आएगी। बुरी चीजों से दिमाग हटाकर आपको अच्छी चीजों पर लगाना होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- बच्चों को Suicidal Thoughts से बचाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

शांत वातावरण में बैठें (Sit In A Quiet Environment)

Community-verified icon

कई बार शहरी शोरगुल के कारण हम परेशान हो जाते है। आपको कुछ समय शांत वातावरण में बैठना चाहिए। ऐसा करने से आपको सिर्फ अच्छी सोच आएगी। अगर आप इन चीजों को फॉलो करती है तो आप आसानी से नकारात्मक सोच से दूर हो सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- विचारों से लेकर पहनावे तक, हमारे आसापास के लोग हमें ऐसे करते हैं प्रभावित

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

image credit- freepik

FAQ
मन में नकारात्मक विचार क्यों आते हैं?
जब हम उदास या किसी बात को लेकर क्रोधित होते है तो हमें नकारात्मक विचार आते है।
मन में नेगेटिव विचार आए तो क्या करें?
मेडिटेशन से मन को शांत करने की कोशिश करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।