Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

अमिताभ बच्चन ने शादी के लिए जया के सामने रखी थी बड़ी शर्त

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी पूरी तरह से फिल्मी है। अमिताभ ने जया के सामने शादी से पहले कुछ शर्ते रखी थीं, जिन्हें जया ने स्वीकार किया था।
Updated:- 2023-06-22, 18:28 IST
image

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में की जाती है। जहां बॉलीवुड में अक्सर रिश्ते टूटते और बनते हैं, वहीं जया और अमिताभ की जोड़ी लोगों को कपल गोल्स दे रही है। दोनों ने ऑनस्क्रीन कई फिल्मों में काम किया है और बहुत सारी हिट फिल्मे दी हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। जब इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, उस वक्त अमिताभ का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। हालांकि जया सुपरस्टार थीं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कई अड़चने आईं लेकिन दोनों ने डटकर हर मुश्किल का सामना किया। एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ ने शादी से पहले उनके सामन क्या शर्त रखी थी? 

सबसे पहले हरिवंशराय बच्चन ने रखी थी शर्त

amitabh put a condition before jaya for marriage

अमिताभ और जया बच्चन दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों की शादी अक्टूबर 1973 में होना तय हुई थी लेकिन हरिवंशराय बच्चन की शर्त की वजह से शादी जून में हुई। दरअसल, इन दोनों की फिल्म जंजीर हिट हो गई थी। फिल्म हिट होने के बाद अमिताभ और जया साथ में विदेश घूमने जाना चाहते थे लेकिन इस पर अमिताभ बच्चन के पिता, हरिवंशराय बच्चन ने शर्त रख दी थी कि अगर साथ में विदेश घूमने जाना चाहते हो, तो पहले शादी करनी होगी। इसके बाद दोनों ने चट मंगनी और पट ब्याह किया, जिसने खूब चर्चा बटोरी।

यह भी पढ़ें-जब 90 करोड़ के कर्ज में डूबे हुए थे Amitabh Bachchan, जानें पूरा किस्सा

अमिताभ बच्चन ने शादी के लिए रखी थी कुछ शर्ते

how did amitabh and jaya get married

जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोनों ने अक्टूबर में शादी करने का फैसला इसलिए लिया था ताकि इससे पहले जया अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकें। जितने भी प्रोजेक्ट्स उन्होंने साइन किए हैं, वह शादी से पहले उन्हें पूरा करना चाहती थीं। क्योंकि अमिताभ ने शादी से पहले शर्त रखी थी कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी 9 से 5 काम करे या फिर हर रोज काम करे। अमिताभ बच्चन चाहते थे कि जया गिने-चुने प्रोजेक्ट्स करें और सही लोगों के साथ काम करें।

यह भी पढ़ें-जया ने लिखी थी अमिताभ बच्चन की इस 'सुपरहिट फिल्म' की कहानी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।