Wed Sep 16, 2026 | Updated 12:05 AM IST

जब 90 करोड़ के कर्ज में डूबे हुए थे Amitabh Bachchan, जानें पूरा किस्सा

क्या आप जानती है की एक समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कर्ज में डूब गए थे। चलिए जानते हैं उनके स्ट्रगल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें।
Updated:- 2023-02-18, 11:05 IST
image

अमिताभ को हम बॉलीवुड का शहंशाह कहते है। इतनी उम्र होने के बाद भी अमिताभ बच्चन  बड़े पर्दे पर तो एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक और मील का पत्थर स्थापित कर रहे थे। उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित होती है। अब भी वह पहले की तरह ही एक्टिंग करते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमिताभ के बुरे वक्त के बारें में बताने वाले हैं।

अमिताभ पर था लाखों का कर्ज

अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में वो दौर भी देखा जब उनके सिर लाखों का नहीं बल्कि करोड़ों का कर्ज था। वही उस दौर में भी उन्होंने हार नही माना था। एक समय ऐसा भी था जब लोग उन्हें काफी बुरा- भाल भी कहते थे। उस दौर में भी किसी के आगे गिड़गिड़ाने के बजाय अमिताभ ने वो फैसला लिया जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी।

अमिताभ ने खुद का प्रोडक्शन कंपनी खोला

when amitabh was in debt of over rupees  crore

ये 1998-99 की बात है जब अमिताभ बच्चन ने खुद का प्रोडक्शन कंपनी खोला था। इस प्रोडक्शन कंपनी के तले जो भी फिल्म बनी वह सभी फ्लॉप साबित हुई थी। धीर- धीर कंपनी काफी ज्यादा घाटा में आ गई इतना ही नही इस कंपनी के कारण अमिताभ का भाड़ी नुक्सान हुआ और वह कर्ज में आ गए। कई बड़े शख्सियतों ने अमिताभ को मदद की पेशकश की थी। इसके बावजूद भी अमिताभ ने किसी से कोई मदद नही ली थी।

इसे ज़रूर पढ़ें- जब अमिताभ को रेखा संग ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए देख रो पड़ी थीं जया बच्चन

टीवी शोज में भी किया था काम

उस समय अमिताभ बच्चन ने यह ठान लिया कि वह खुद काम करेंगे और सारा कर्ज भरेगे। उसके बाद क्या था अमिताभ कई बड़े डायरेक्टर के पास गए और उन्होंने काम मागा। यहां तक की वह टीवी शो में भी काम करने के लिए राजी हो गए। शो का नाम था कौन बनेगा करोड़पति। इसके अलावा उन्हें मोहब्बतें फिल्म ऑफर हुई। दोनों ही काफी बड़ी हिट साबित हुए।

इसे ज़रूर पढ़ें- जया, रेखा नहीं कोई और था अमिताभ का पहला प्यार

16 घंटे किए थे काम

आपको बता दें कि उस समय अमिताभ की उम्र 60 साल थी। इसके बावजूद भी उन्होने करीब 16 घंटे काम किए और अपना एक अलग सफर तय किया। फिल्म मोहब्बतें को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अमिताभ ने काफी मेहनत की और 60 की उम्र में भी अकेले 90 करोड़ का कर्ज बिना किसी से उधार लिए चुकाया। आज की बात करें तो आज एक्टर किसी पहचान के मोहताज नही है।

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 


Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।