Akshaya Tritiya Rangoli: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की शुक्ल तृतीया को यह पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सभी शुभ कार्य बिना किसी दोष के पूरे होते हैं। अक्षय तृतीया को विशेष रूप से धन, संपत्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन से नए कार्यों की शुरुआत करने, विवाह, नए घर में प्रवेश, या किसी भी प्रकार के शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम दिन माना जाता है। इस मौके पर लोग अपने घर-आंगन को फूल-पत्ती, माला और रंगों की खूबसूरत रंगोली से सजाते हैं।
अगर आप भी इस शुभ दिन पर घर को रंगोली से सजाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको 5 मिनट में बनने वाली कलश रंगोली आकृति के बारे में बताने जा रहे हैं।
नथ रंगोली डिजाइन (Nath Rangoli Design)
मंदिर के मुख्य द्वार के पास आप मराठी नथ रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक सर्कल बनाएं। अब इसके बीच मेंएक छोटा गोला बनाने के बाद इस चार बराबर भागों में डिवाइड करें। अब इन चारों गोले में दो एक जैसे रंग भरें। इसके बाद इसके ऊपर सफेद रंग से डिजाइन बनाएं। अब छोटे वाले गोले में नथ की आकृति बनाकर उसे तीन रंग से सजाएं। बड़े गोले के बाहर के हिस्से को गेंदे के फूल से सजाएं। रंगोली बनाने के बाद बीच के हिस्से में रुद्राक्ष रखकर डिजाइन को पूरा करें।
फूल चरण रंगोली डिजाइन (Phool Charan Rangoli Design)
मंदिर के द्वार और आंगन के बीच आप फूल चरण रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले थाली की मदद से एक सर्कल बनाएं। अब इसके चॉक की मदद से रॉ फूल और बीच में चरण बनाकर डिजाइन बनाएं। इसके बाद फेविकोल बोतल की मदद से डॉट रखकर चम्मच की मदद से फूल बनाएं। अब किनारे पर पत्तियों की डिजाइन बनाकर बीच में मां लक्ष्मी के चरण बनाएं। रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए फूल के बीच में लाल-पीले रंग से एक छोटा सर्कल और लाइन बनाएं।
कलश स्वास्तिक रंगोली (Kalash Rangoli Design For Akshaya Tritiya)
मंदिर के मुख्य द्वारा पर अक्षय तृतीया के मौके पर कलश रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए पटरी की मदद से आयताकार बॉक्स बनाएं। अब बीच के हिस्से में चॉक की मदद से कलश और उसके ऊपर नारियल की आकृति बनाएं। इसके बाग फेविकोल बोतल में रंग भरकर बॉक्स के किनारे पर डॉट-डॉट बनाए। अब कलश के अंदर लाल रंग भरे और ऊपर आम पत्ती बनाकर नारियल डिजाइन में ब्राउन कलर भरें। आखिर में बॉक्स के अंदर खाली जगह को रंग और कलश पर स्वास्तिक बनाकर पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Design 2025: पोंगल पर आसान कोलम डिजाइन देख सकते हैं यहां, बनाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय
नथ-कलश रंगोली डिजाइन (Akshaya Tritiya Rangoli Design)
नथ-कलश रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार से लेकर घर के किसी भी कोने में बना सकती हैं। इसके लिए थाली की मदद से एक गोला बनाएं। अब इसके एक किनारे पर नथ और दूसरे पर चूड़ी रखकर कलश की आकृति बनाएं। इसे बनाने के बाद नथ वाले हिस्से पर डॉट रखते हुए आकृति को पूरा करें। बीच के खाली हिस्से पर एक छोटा सर्कल बनाकर उसमें हैप्पी अक्षय तृतीया लिखें। नीचे के हिस्से पर फूल बनाते हुए रंगोली को पूरा करें।
कलश आम पत्ती रंगोली डिजाइन (Easy Akshaya Tritiya Rangoli Design)
अगर आपके आप समय है और आप बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कलश आम पत्ती रंगोली डिजाइन बेस्ट है। इसके लिए सबसे एक गोला बनाएं। अब गोले के नीचे वाले हिस्से पर कलश की आकृति बनाएं। इसे बनाने के बाद किनारे पर पत्ती का आकार बनाने के लिए डॉट रखें। डॉट रखने के बाद इयरबड की मदद से पत्ती का आकार दें। पत्ती बनाने के बाद कलश में रंग भरकर स्वास्तिक बनाएं। आखिर में रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए बीच में अक्षय तृतीया लिखें और किनारे पर दीपक जलाएं।
चौखट कलश रंगोली डिजाइन (Simple Akshaya Rangoli Design)
घर के मुख्य द्वारा पर रंगोली बनाने के लिए आप चौखट कलश रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए दरवाजे पर चौकोर बॉक्स बनाएं। अब इसके ऊपर छोटी प्लेट रखकर एक सर्कल बनाएं। अब इसके ऊपर नारियल की आकृति बनाकर कलश की आकृति दें। कलश के बगल में माचिस की तीली से फूल और पत्ती बनाएं। अब इसके बगल में एक छोटा गोला बनाकर डॉट रखते हुए धन बनाएं। बाद में नीचे खाली चौकोर बॉक्स में अक्षय तृतीया लिखकर रंगोली को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Rangoli Design: कांटे, चम्मच और प्लेट की मदद से घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली, 10 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Instagram (Rangolibysakshi)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों