जब ऐश्वर्या को लगातार 5 फिल्मों से किया गया था बाहर

हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिमी गरेवाल के शो में कुछ खुलासा करते नजर आ रही हैं।
Updated:- 2023-03-31, 20:30 IST
image

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड क्यों गई हैं। ऐसे में उनके बयान से काफी लोग हैरान हो गए थे। प्रियंका ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में कॉर्नर किया जा रहा था। ऐसे में अब ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उनको पांच फिल्मों से हटा दिया था।

5 फिल्मों से क्यों किया बाहर

एक पुराने इंटरव्यू में देखा गया कि ऐश्वर्या राय सिमी गरेवाल के शो में बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस शो में ऐश्वर्या राय ने इस बात का खुलासा किया की आखिर क्यों उन्हें लगातार 5 फिल्मों से बिना किसी कारण के बाहर कर दिया गया था। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या ने क्या कहा।

सिमी के शो में किया खुलासा

aishwarya rai was removed from five films without giving any reason

सिमी ने ऐश्वर्या से पूछा आखिर क्यों आपको 5 फिल्मों से लगातार निकाल दिया गया। उनके इस सवाल को सुनने के बाद ऐश्वर्या राय मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि- ' जी मैं कई फिल्मों में काम करने वाली थी लेकिन बिना किसी कारण के वह फिल्में मेरे हाथ से निकल गई। ऐसी क्यों इसके पीछे का कारण शायद मुझे भी नहीं पता है'।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

बिना कारण ऐश्वर्या को फिल्मों से हटाया गया

बता दें कि 'वीर जारा' फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय को लिया किया गया था। बाद में उन्हें हटाकर प्रीति जिंटा के इस फिल्म में रख लिया गया। इसको लेकर भी सिमी ने ऐश्वर्या से सवाल किया था। उनके इस सवाल के बाद ऐश्वर्या कहती हैं कि- इस फिल्मों में ना काम करना मेरा फैसला नहीं था। जब यह फिल्म मेरे हाथ से गई तो मुझे भी समझ नहीं आई कि आखिर मैं हंसू या रोऊ। इसके पीछे का कारण शायद मुझे भी नही पता लेकिन मुझे इन फिल्मों में ना काम करने से बहुत बुरा लगा था'।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के पीछे छुपे हुए हैं ये खास टिप्स

पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आएंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या 2016 में करण जौहर की डायरेक्शन वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ नजर आए थी। भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में भी ऐश्वर्या नजर आने वाली हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

Image Credit: INSTAGRAM

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।