herzindagi
image

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद फरहाना भट्ट संग अपने बेटे के वायरल वीडियो पर कुनिका सदानंद ने किया रिएक्ट, क्या बन सकती है दोनों की जोड़ी?

कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल जब फैमिली वीक में घर आए थे, तो उनके और फरहाना भट्ट के हग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। फैन पेज ने इससे जुड़े कई एडिट्स भी शेयर किए थे और वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी इस पर चुटकी ली थी। अब घर से बाहर होने के बाद कुनिका ने इस वायरल मूमेंट पर रिएक्ट किया है।  
Editorial
Updated:- 2025-11-27, 15:49 IST

बिग बॉस 19 से पिछले हफ्ते कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गई हैं। घर में इस वक्त टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। इनमें से गौरव खन्ना इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। कुनिका सदानंद का खेल घर में काफी मजबूत रहा था और उन्होंने घर से जुड़े हर मुद्दे में अपनी पूरी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। कुनिका घर से बेघर होने के बाद एविक्टेड कंटेस्टेंट्स नगमा, आवेज, अभिषेक, मृदुल, नतालिया और नेहल से भी मिलीं। इन सभी के रीयूनियन के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुनिका ने घर से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में फरहाना को शो का विनर बताया था। हाल ही में उन्होंने फरहाना और उनके बेटे अयान के वायरल हग वाले वीडियो पर भी रिएक्ट किया है। इस बारे में उन्होंने क्या कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

फरहाना भट्ट और अपने बेटे अयान के वायरल हग वीडियो पर कुनिका सदानंद ने किया रिएक्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by snehaaaaa🎀 (@strawberriegurlllll)


बिग बॉस 19 में पिछला हफ्ता फैमिली वीक था और फैमिली वीक में कुनिका के बेटे अयान घर में अपनी मां से मिलने आए थे। अयान जब घर में आए, उस वक्त उनका और फरहाना का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। फरहाना घर में फ्रीज थी और जब उन्हें रिलीज किया तो वो भागते हुए अयान के पास पहुंची थीं और दोनों ने एक वॉर्म हग शेयर किया था। इस मूमेंट का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फैंस ने इसके अलग-अलग एडिट्स बनाकर पोस्ट किए थे, जो सभी को खूब पसंद आए थे। सलमा खान ने भी वीकेंड के वारे में इस हग के बारे में बात की थी और अब कुनिका ने घर से बाहर निकलने के बाद इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है, "मुझे पता नहीं था वो इस तरह से भागी है और ऐसे गले लगाया है...आई मीन दैट वॉज वेरी स्वीट...अयान एक बहुत प्यारा लड़का है...अयान और फरहाना की पहली बात तब हुई थी तब फरहाना ने मुझे घर में उल्टा-सीधा बोला था और अयान वीकेंड के वार पर आया था। उस समय फरहाना भी शायद समझ गई थी कि अयान बहुत हर्ट है...अयान जब घर में भी आया था तो उसने सबसे बात की...सिर्फ मेरे साथ ही नहीं रहा बल्कि सबके साथ वक्त बिताया। फरहाना ने शायग वो महसूस किया...एंड दैट वॉज स्वीट...।" ऐसे में अब देखना होगा कि क्या फरहाना के घर से बाहर आने के बाद उनके और अयान के बीच कोई रिश्ता बनता है या नहीं?

यह भी पढ़ें- 'किसी शादीशुदा आदमी के साथ आप...' कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कुनिका सदानंद के दावों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं मेरी प्रेग्नेंसी के वक्त था दोनों का अफेयर

फरहाना भट्ट का गेम नजर आ रहा है काफी स्ट्रॉन्ग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farrhana Bhatt (@farrhana_bhatt)

More For You

फरहाना भट्ट फिलहाल घर के अंदर हैं और उनके विनर बनने की काफी उम्मीद बताई जा रही है। कुनिका सदानंद ने भी उन्हें शो का विनर बताया है। फरहाना की लव लाइफ को लेकर भी बीच में काफी कुछ कहा गया था। खबरें आई थीं कि चैनल के किसी इनसाइड पर्सन के साथ उनका रिश्ता है हालांकि, इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं आया था।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने घर से बेघर होने के बाद इसे बताया शो का विनर; मालती चहर को लेस्बियन बुलाने पर भी तोड़ी चुप्पी, बोलीं मेरी...

 

बिग बॉस 19 से इस वीकेंड पर होने वाले एविक्शन के बाद शो को जल्द ही टॉप 5 मिल जाएंगे। दर्शकों को शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Kunickaa Sadanand

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।