वास्तु के अनुसार इन चार चीजों को जरूर बनाएं होम डेकोर का हिस्सा, मिलेगा फायदा

होम डेकोर के दौरान उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

according to vastu tips for home decor
according to vastu tips for home decor

घर सजाना तो हम सभी को अच्छा लगता है। हर कोई अपने घर को एक अलग अंदाज में डेकोरेट करना चाहता है, ताकि ना केवल उसका घर देखने में खूबसूरत लगे, बल्कि डेकोरेशन के जरिए वह घर को एक पर्सनल टच भी दे सके। आमतौर पर, लोग घर सजाने के लिए तरह-तरह के होम डेकोर आइटम्स खरीदते हैं। यह देखने में बेहद ही आकर्षक लगते हैं। हालांकि, अगर आप चाहती हैं कि इन होम डेकोर आइटम्स से आपको अतिरिक्त लाभ मिले तो आप वास्तु के अनुसार इनका चयन कर सकती हैं।

जी हां, ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखना काफी अच्छा माना जाता है। यह चीजें ना केवल आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं, बल्कि इससे घर में सकारात्मकता और खुशहाली भी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही होम डेकोर आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जो वास्तु के अनुसार आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं-

मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली

rangoli

जब बात घर को सजाने की आती है तो इसकी शुरूआत घर के मुख्य द्वार से होती है। घर को सजाने के लिए आप मुख्य द्वार पर रंगोली बनाए। आप इसे कलर्स से बना सकते हैं या फिर मार्केट में पहले से ही बनी हुई रंगोली भी मिलती हैं। आप उन्हें भी अपने घर के मुख्य द्वार पर चिपका सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपका घर नया बन रहा है तो ऐसे में आप रंगोली के डिजाइन के पत्थरों को भी घर के मुख्य द्वार पर लगवा सकती हैं। रंगोली को घर के एंट्रेंस में लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।

anand

उत्तर दिशा में लगाएं मनी प्लांट

money plant

आज के समय में लोग प्लांट्स को होम डेकोर का हिस्सा बनाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में मनी प्लांट अवश्य लगाएं। यह घर में धन-धान्य को बढ़ाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि अगर मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगते हैं तो आप उसे तुरंत बदल लें। इसके अलावा, आप बड़े पत्तों के मनी प्लांट को घर में जगह दें। साथ ही इसका प्लांटर टेराकोटा का हो या फिर व्हाइट या येलो कलर को यूज करें। आप प्लांटर के रूप में ब्लैक या ब्राउन प्लांटर को यूज ना करें।

इसे भी पढ़ें:घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

लॉबी में लगाएं घड़ी

watch

आप अपने घर की लॉबी जिसे ब्रह्म स्थान भी कहा जाता है, वहां पर पूर्व या उत्तर की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाएं। इस तरह की घड़ियां हर घंटे के बाद आवाज करती हैं। यह घर में एक साउंड वेव्स पैदा करती हैं और घर को खुशहाल बनाती हैं। कोशिश करें कि घड़ी का फ्रेम वुडन हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान दें कि घड़ी का पेंडुलम कभी ना रूके। कई बार घड़ी चलती रहती है, लेकिन पेंडुलम रूक जाता है। अगर ऐसा है तो आप उसे तुरंत ठीक करवाएं।

इसे भी पढ़ें:Drawing Room के लिए अपनाएंगी ये वास्तु टिप्स तो घर रहेगा खुशियों से आबाद

लगाएं बंदनवार

घर के मुख्य द्वार पर रोली और मौली की मदद से आम के पत्तों की एक बंदनवार लगाएं। आप इसमें 11, 21 या 31 पत्ते यूज कर सकते हैं। आप पत्तों पर स्वास्तिक बनाएं। यह मुख्य द्वार की शोभा बढ़ाता है और घर में नेगेटिविटी को अंदर आने नहीं देता है। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि अगर बंदनवार के पत्ते सूख जाएं तो आप उसे मुख्य द्वार से हटा दें और दूसरी बंदनवार वहां पर लगाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com & flipkart.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP