herzindagi
bollywood actresses who refused doing chaiyya chaiyya song

आखिर क्यों मलाइका अरोड़ा से पहले इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था 'छैया छैया' गाने का ऑफर

'छैया छैया' गाना आज भी लोगों के जुबान पर है लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने के लिए मलाइका से पहले बहुत सी एक्ट्रेस थी जिन्हें चुना गया पर उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। 
Editorial
Updated:- 2023-03-08, 10:00 IST

बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका ने कई सुपरहीट गानों पर डांस किया है। सुपरहिट गानों की लिस्ट में 'छैय्या छैय्या' गाना भी शामिल है। साल 1998 में आई शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की दिल से फिल्म का गाना 'छैय्या छैय्या' आज भी लोगों के जुबान पर छाया हुआ है और इस गाने की लोगों के दिलों में एक खास पहचान है। लेकिन क्या आपको पता है इस गाने के लिए मलाइका पहली पसंद नहीं थी बल्कि दूसरी एक्ट्रेसेस थी।

अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि इस गाने को किन एक्ट्रेसेस ने करने से मना कर दिया था तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

'छैय्या छैय्या' गाना है बहुत खास

which actresses refused to do work in chhaiya chaiya

सबसे पहले आपको बता दें कि इस गाने को ए.आर. रहमान ने लिखा है और सुखविंदर सिंह के साथ सपना अवस्थी ने गाने को गाया है। इस गाने में जाने-माने कलाकार मणिरत्नम, गुलजार और छायाकार संतोष सिवन भी शामिल थे। इसके अलावा शाहरुख खान, फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने इसमें अपना जादू दिखाया।

इस गाने को शूट करने के लिए काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में खुद इस गाने की कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया था कि, 'इस गाने को रेलवे स्टेशन पर शूट करने के लिए हमें अनुमति नहीं मिली थी। इसलिए हमने इसे ट्रेन के ऊपर शूट किया। इस गाने को चार दिन की शूटिंग में पूरा किया गया और इस दौरान एक भी इंसान नीचे नहीं गिरा था।'

इसे भी पढ़ें :मलाइका अरोड़ा को करती हैं पसंद तो जानिए उनके बारे में यह मजेदार बातें

इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था गाने का ऑफर

दिल से फिल्म का गाना 'छैंया-छैंया' को तो लोगों ने इतना पसंद किया कि आज तक वह इसे भुला नहीं सके हैं। इस गाने के रिलीज होते ही मलाइका स्टार बन गई थीं। मेकर्स ने इस गाने के लिए पहले किसी और एक्ट्रेस को चुना था और उनके इनकार करने पर इसके लिए मलाइका को कास्ट किया गया।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में मलाइका ने यह बताया कि 'इस गाने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर और शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया गया था। (Malaika Arora को क्यों हुआ था कम उम्र में शादी करने का पछतावा)इसके बाद दो-तीन एक्ट्रेसेस को भी चुना गया था लेकिन शिल्पा शिरोड़कर और शिल्पा शेट्टी इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने इस गाने में डांस करने से मना कर दिया था। इसके बाद इसके लिए मलाइका अरोड़ा को चुना गया था। आपको बता दें कि इस गाने के लिए चुनी गई अभिनेत्रियों में से एक को ट्रेन के ऊपर चढ़ जाने का डर था तो वहीं एक उपलब्ध नहीं थी। फिर मेकअप आर्टिस्ट के कहने पर मलाइका से संपर्क किया गया था।'

इसे भी पढ़ें :इस कारण से बार-बार बेहोश होती थीं श्रीदेवी, जानें 'फीमेल बच्चन' के बारे में कुछ फैक्ट्स

आपको 'छैय्या छैय्या' गाना में मलाइका का डांस कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।