मलाइका अरोड़ा को करती हैं पसंद तो जानिए उनके बारे में यह मजेदार बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लोग उनकी फिटनेस के लिए जानते हैं। 47 साल की उम्र में भी मलाइका बेहद यंग व फिट नजर आती हैं। इसके लिए वह योग से लेकर कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी व अपने खानपान पर पूरा फोकस करती हैं। वैसे मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा में रहती है। जब अरबाज खान के साथ उनकी लव मैरिज हुई थी, तो उन्हें एक परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता था। लेकिन उसके बाद अरबाज और मलाइका के सेपरेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया। डिवोर्स के चार साल बाद तक भी लोग उनके और अरबाज खान के रिश्ते पर बात करते हैं।
यह मलाइका अरोड़ा के जीवन के कुछ ऐसे पहलू हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन इसके अलावा भी मलाइका के जीवन से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जिसके बारे में अभी तक किसी को नहीं पता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मलाइका अरोड़ा के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी ना जानती हों-
बेहद खास है मलाइका नाम
मलाइका का नाम बेहद ही खास है और उसका अर्थ भी बेहद प्यारा है। मलाइका का नाम स्वाहिली शब्द ’मलाइका’ से लिया गया है जिसका अर्थ है ’परी’। मलाइका अरोड़ा आंशिक रूप से मलयाली हैं क्योंकि उनकी मां मलयाली कैथोलिक हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हैं।
चार साल की उम्र में शुरू की डांसिंग
मलाइका ने खुद को बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस से अधिक डांसर के रूप में स्थापित किया है। फिर चाहे बात छैया-छैया गाने की हो या फिर मुन्नी बदनाम हुई। उनके गानों पर लोग आज भी थिरकते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि मलाइका ने महज चार साल की उम्र में ही डांसिंग करना शुरू कर दिया था। एक्सरसाइज के अलावा शायद यह डांस के प्रति प्रेम ही है, जो मलाइका को 47 की उम्र में भी फिट रखता है। वैसे मलाइको को ऋतिक रोशन के डांसिंग स्किल्स काफी पसंद है और इसलिए वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल?
एक्टर नहीं, बनना चाहती थी टीचर
जब मलाइका छोटी थीं, तो वह टीचर बनना चाहती थी। इतना ही नहीं, अपने स्कूल के दिनों में उन्हें चाइल्ड साइकोलॉजी को जानने व सीखने में भी काफी इंटरस्ट था। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही लिखा था। मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी से बतौर वीजे की थी और उन्होंने कई शो को होस्ट किया। इसके बाद, उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
छैय्या छैय्या गाने के लिए पसीना नहीं बहाया था खून
साल 1998 में आई बॉम्बे मूवी के एक सॉन्ग छैय्या छैय्या में मलाइका अरोड़ा ने काम किया था। फिल्म से भी ज्यादा यह गाना हिट हुआ था और लोग आज भी इस गाने को याद करते हैं। लेकिन मलाइका के लिए यह गाना करना आसान नहीं था, क्योंकि इस गाने को चलती ट्रेन पर शूट किया गया था। ऐसे में चलती ट्रेन पर डांस करना मलाइका के लिए काफी मुश्किल था और उन्हें बैलेंस करने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण मलाइका को रस्सी से बांधना पड़ा ताकि वह नीचे न गिरे। शूटिंग के बाद जब रस्सी को हटाया गया तो मलाइका की कमर से खून टपक रहा था। यह काम के प्रति उनके डेडीकेशन को दर्शाता है। इसी डेडीकेशन ने उन्हें फिल्मी दुनिया में एक अलग नाम व मुकाम दिया।
इसे ज़रूर पढ़ें- 'अनुपमा' टीवी सीरियल की पाखी यानि मुस्कान बामने असल जिंदगी में हैं कैसी, जानें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।