Shitali Bayariya Song का क्या है हिंदी में मतलब? Chhath Puja के फेमस भोजपुरी गाने की लिरिक्स हिंदी में जानें यहां

Shitali Bayariya Chhath Puja Song Meaning: छठ पर्व के दौरान 'शीतली बयरिया शीतल दूजे पनिया' गाना सबसे ज्यादा सुना जाता है। कई लोग इस गाने को जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव गाने के नाम से भी जानते हैं। छठ के पर्व की शुरुआत से ही हर जगह आपको यह गाना सुनने को मिल जाएगा। घर से लेकर घाट तक लोग इस गाने को सुनते हुए जाते हैं। इस पर्व में महिलाएं घाट पर पानी में खड़े होकर पूजा करती हैं। यह गाना अपने अच्छे बोल की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गाने को बोल, धुन और सुर इतने ज्यादा अच्छे हैं कि लोग न चाहते हुए भी इसे गुनगुनाने लगते हैं। अगर आपको भी यह गाना पसंद है, लेकिन आप इस गाने के बोल हिंदी नहीं जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शीतली बयरिया गाने की हर लाइन का हिंदी अर्थ बताएंगे।
शीतली बयरिया गाने के लिरिक्स हिंदी में (Shitali Bayariya Song Lyrics)
Chhath Puja Famous Song- जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो
जोड़े-जोड़े (दो-दो) फल लेकर, हे सूर्य देव, घाट पर स्त्रियां (तीवई) आपकी पूजा करती हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो
जल के बीच में खड़े होकर (व्रती), आपके दर्शन की आशा लगाए हुए हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो..
शीतली बयरिया शीतल दूजे पनिया
हवा (बयरिया) ठंडी है और पानी भी ठंडा (शीतल) है।
कब देब देवता तू आके दर्शनिया हां
हे देवता (सूर्य), आप कब आकर हमें दर्शन देंगे?
शीतली बयरिया शीतल दूजे पनीया
कब देब देवता तू आके दर्शनिया…

इसे भी पढ़ें- त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं ये भोजपुरी देवी गीत
जोड़े जोड़े सूपवा आदित देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो
जोड़े-जोड़े सूप (पूजा की टोकरी) में सामान लेकर, हे आदित्य देव (सूर्य), घाट पर स्त्रियां आपकी पूजा करती हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो, जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो !
जल के बीच में खड़े होकर (व्रती), आपके दर्शन की आशा लगाए हुए हैं।
भुखली शरीरिया सजल शुभे मनवा
शरीर भूखा (व्रत के कारण) है, पर मन शुभ विचारों से भरा और सजा हुआ है।
पुरुबे लागल बड़ुवे सबके ध्यनवा हां .!
र्व दिशा में (जहां से सूर्य उदय होते हैं) सबका ध्यान लगा हुआ है।
भुखली शरीरिया सजल शुभे मनवा
पुरुबे लागल बड़ुवे सबके ध्यनवा
जोड़े जोड़े दउरा ऐ दीनानाथ घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो
जोड़े-जोड़े दौरी (बांस की बड़ी टोकरी) में सामान लेकर, हे दीनानाथ (सूर्य), घाट पर स्त्रियां आपकी पूजा करती हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो
जल के बीच में खड़े होकर (व्रती), आपके दर्शन की आशा लगाए हुए हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो !!
विनय बिहारी लिखले माई के भजनवा, पलक बेटी धई के धयनवा
विनय बिहारी ने यह माता (छठी मईया) का भजन लिखा है। पलक बेटी ध्यान लगाकर इसे गा रही हैं।
जोड़े जोड़े पियरी ऐ गंगा मईया घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो
जोड़े-जोड़े पीला कपड़ा (पियरी) लेकर, हे गंगा मईया, घाट पर स्त्रियां आपकी पूजा करती हैं।
जल बिच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो, जल बिच खड़ा होई दर्शन ला, आसरा लगावेले हो !! .
जल के बीच में खड़े होकर (व्रती), आपके दर्शन की आशा लगाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि, करोड़ों की हैं मालकिन और ऐसे जीती हैं अपनी लाइफ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
- छठ के सबसे फेमम गीत कौन से हैं?
- छठ में सबसे ज्यादा उग हे सूरज देव, पहिले पहिले छठी मैया, केलवा के पात पर और कांच ही बांस के बहंगिया गाना सुना जाता है।
- छठ कब खत्म हो रहा है?
- छठ 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार के दिन खत्म हो रहा है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।