कम बजट में मिलने वाले इन पौधों की मदद से सजाएं अपना कमरा

पौधों को आप खिड़की, रूम के कॉर्नर, स्टडी डेस्क, शेल्फ रैक पर लगाकर अपने कमरे को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कम बजट वाले पौधों के बारे में जिससे आप अपने घर को सजा सकती हैं। 

What is the coolest house plant

Cheapest Plants: घर को सजाने के लिए हम सभी तमाम तरह के डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। इसके साथ ही घर को आकर्षक लुक देने के लिए वॉलपेपर, टाइल्स, प्लांट आदि का यूज करते हैं। लेकिन जब बात घर को नेचुरल लुक देने की आती है तो लोग रियल प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के प्लांट मौजूद हैं। लेकिन सभी लोग इन प्लांट्स को खरीद सकें ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके घर और अट्रैक्टिव बनाते हैं बल्कि आपकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं डालते। चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

पेड़-पौधे हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। ये न केवल हमारे हमें फल-फूल प्रदान करते हैं बल्कि वातावरण को शुद्ध रखते हैं।

जेड प्लांट (Z- Plant)

जेड प्लांट को आप पत्ती की मदद से उगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसके बेबी प्लांट को आसानी से नर्सरी से कम पैसे में खरीद सकती हैं। इसके इस्तेमाल आप अपने घर को डेकोरेट करने में कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे अपने हिसाब आकार दे सकती हैं।

मनी प्लांट (Money Plant)

cheapest money plant

मनी प्लांट को आप कटिंग की मदद से उगा सकती हैं। इसके साथ ही इसे आप कम पैसे में नर्सरी से खरीद कर ला सकती हैं। इसके अलावा आप इस प्लांट को इंडोर और आउटडोर प्लांट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस प्लांट को आउटडोर प्लांट के रूप में रख रहीं हैं तो इसके लिए बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

तुलसी (Basil)

basil plants

तुलसी के पौधे को आप बीज की मदद से भी उगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसे कम पैसे में नर्सरी से खरीद कर लगा सकती हैं। ये प्लांट घर को पॉजीटिव एनर्जी प्रदान करते हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल आप आयुर्वेद दवाओं के रूप में कर सकती हैं।

एलोवेरा (Aloe Vera)

aloevera

एलोवेरा प्लांट को बालों और स्किन के लिए बेहद यूजफुल माना जाता है। यह प्लांट बजट फ्रेंडली है इसे आप कम पैसे में नर्सरी से खरीद कर कई प्लांट उगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 रुपये में अपने घर को इन फूल-पौधों से सजाएं

पोर्टुलाका (Portulaca)

portluca plant

पोर्टुलाका पी के प्लांट को कई बार नौ बजिया के नाम से भी जानते हैं। इस प्लांट की एक कटिंग से आप ढेर सारे प्लांट्स बना सकती हैं। इस पौधे को आप सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें आप रेतीली मिट्टी में आसानी से उगा सकती हैं। (पत्ते से उगाएं ये प्लांट)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP