घर की बालकनी हो या छत कबूतरों का आना जाना लगा ही रहता है। कबूतर के आने से घरों में गंदगी तो फैलती ही है साथ ही ये इतने जिद्दी होते हैं कि ये बालकनी से कमरों में भी घूसने लगते हैं। कबूतर अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर घर पंख और बीट से गंदगी फैलाते हैं। जिसे कितना भी साफ कर लो हर दूसरे दिन फिर से कबूतर गंदगी फैलाकर चले जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी कबूतरों के आने से परेशान हैं, तो इन पौधों को जरूर लगाएं। नीचे बताए गए पौधों की गंध बहुत तेज है, जो कबूतरों को बिल्कुल नहीं पसंद।
कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये पौधे
कैक्टस का पौधा
घर में कैक्टस का पौधा लगाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह पौधा जहां भी रहे कबूतरों को खुद से दूर रखता है। बता दें कि कबूतरों को कैक्टस का कांटा बिल्कुल नहीं पसंद इसलिए वे इससे दूर भागते हैं।
डेफोडिल या नरगिस का पौधा
डेफोडिल या नरगिस के नाम से मशहूर इस पौधे के फूल से बहुत अच्छी महक आती है। इसकी गंध बहुत तेज होती है, जो छोटे मोटे कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को तो दूर रखती है, साथ ही यह कबूतरों को भी अपने आस पास भटकने नहीं देती है।
लहसुन का पौधा
लाख उपायों के बाद भी कबूतर यदि बालकनी या छत में आ जा रहे हैं, तो एक बार कबूतर आने वाली जगह पर लहसुन का पौधा लगाकर रख दें। लहसुन के पौधे से आने वाली गंध कबूतरों को बिल्कुल नहीं पसंद वे इसके आस पास नहीं भटकते हैं। इसके अलावा लहसुन का उपयोग आप रसोई में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक, तो भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका
सिट्रोनेला
सिट्रोनेला का पौधा अगरबत्ती बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे से खासतौर पर मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बनाई जाती है। इस पौधे की महक से किसी भी तरह के कीड़े मकोड़े घर के आस पास नहीं भटकते। कीड़े-मकोड़े के अलावा यह कबूतरों को भी घर से दूर रखने में मददगार है।
पुदीने का पौधा
पुदीने में भी तेज महक होती है, जो लोगों को तो बहुत पसंद है लेकिन कबूतरों को नहीं। यदि आप अपने घर की बालकनी में पुदीने का पौधा लगाते हैं, तो आपके घर में कबूतरों का आना जाना कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बालकनी में बार-बार आ रहे कबूतरों से निजात पाने के लिए आपनाएं ये तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों