herzindagi
cactus plant vastu tips for home

क्या घर में कैक्टस का पौधा रखना शुभ है? जानें क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips For Cactus Plant: यदि आपके घर में कैक्टस का पौधा है तो इससे जुड़े वास्तु के नियमों को जरूर जानें।   
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 11:35 IST

हमारे आस-पास का सारा सामान यदि वास्तु के नियमों के अनुसार रखा होता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर में लगे हुए पौधों के लिए भी कुछ वास्तु नियम और दिशा निर्धारित है। लोग घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पेड़- पौधे लगाते हैं और यही पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

आमतौर पर घर में तुलसी, नीम, शमी और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाए जाते हैं और इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी पौधे हैं जो घर की समृद्धि के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।

दरअसल यदि वास्तु की मानें तो घर में पौधों के होने से कई शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें ऐसे ही पौधों में से एक कैक्टस से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में और जानें कि क्या घर में इस पौधे का होना शुभ है या इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं।

क्या हमें घर पर कैक्टस रखना चाहिए?

cactus plant vastu for home

वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि कैक्टस आपके घर में बुरी ऊर्जा का संचार कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि कैक्टस के पत्तों पर नुकीले और कांटेदार कांटे बुरी ऊर्जा लाते हैं। कैक्टस आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है और घर में रहने वालों के मन में भी बुरे भावों को बढ़ाता है।

इससे घर के लोगों के मन में चिंता और तनाव बना रहता है। इसी वजह से घर में इस पौधे को रखने की सलाह दी जाती है। वैसे यह भी कहा जा सकता है कि यदि इस पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाता है तो ये नकारात्मकता का कारण नहीं बनता है।

इसे जरूर पढ़ें:जानिए वास्तु के अनुसार तुलसी के साथ किन पौधों को नहीं रखना चाहिए


कांटे वाले पौधे घर में क्यों नहीं लगाने चाहिए

कैकटस ही नहीं बल्कि अन्य कांटे वाले पौधे भी घर में रखने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे पौधे घर में रखने से बिना वजह की कलह बढ़ती है और सुख समृद्धि दूर हो जाती है।

यह विडियो भी देखें

घर में कैक्टस रखने की सही दिशा

is cactus good for home

यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है।

यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूरकर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्ट्स रखने से नौकरी में आ रही समस्या दूर होती है।

किस दिशा में न रखें कैक्टस का पौधा

significance of cactus plant

यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्ट्स रखने से नौकरी में आ रही समस्या दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें: आर्थिक लाभ और सुख समृद्धि के लिए घर से तुरंत हटा दें ये पौधे

किस दिशा में न रखें कैक्टस का पौधा

कैक्टस का पौधा यदि आप घर में लगाती हैं तो इसके लिए सही दिशा का होना जरूरी है। इस पौधे को सूरज की रोशनी में रखना चाहिए जिससे इसकी नकारत्मक ऊर्जा को कम किया जा सके और इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में और पूर्व दिशा में ला लगाएं। इन दिशाओं में लगा कैक्टस का पौधा आपके घर में समस्याएं पैदा कर सकता है।

इस प्रकार यदि आप घर में कैक्टस का पौधा लगा रही हैं तो इससे जुड़ी वास्तु की बातों को जरूर ध्यान में रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: unsplash.com, pixabay.com, freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।