herzindagi
How to get rid of pigeons humanely

बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक, तो भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बालकनी हो या छत कबूतरों का आना-जाना लगा ही रहता है, इन्हे जब जहां आना जाना है ये जरूर आएंगे। ऐसे में यदि आप कबूतरों के आतंक से परेशान हैं तो इन टिप्स को आजमाएं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 16:21 IST

बालकनी को सजाना या पेड़ पौधे लगाने का सपना तो सपना ही रह जाता है, क्योंकि कबूतर हमारे सपने को चूर-चूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। बालकनी, छत और घरों में कबूतरों का आना बहुत आम बात है। हम चाहे अपने बालकनी को कितना भी डेकोरेट करने के बारे में सोच लें, कबूतर अपने परिवार के साथ आकर बालकनी के डेकोर को खराब कर ही देते हैं। ऐसे में यदि आप भी कबूतरों के आने जाने से परेशान हैं, तो आज हम आपको कबूतर भगाने के कुछ उपाय बताएंगे, जिससे न कबूतर आएंगे और न ही आपके छत और बालकनी में गंदगी मचाएंगे।

बालकनी में नेट कवरिंग लगाएं

कबूतरों से छुटकारा पाने का ये बेस्ट उपाय है। आप अपने बालकनी को नेट से कवर करें। नेट कवर का छेद बारीक हो ताकी कबूतर आने की कोशिश न करें। आपको बाजार में कबूतर भगाने वाला नेट कवरिंग आसानी से मिल जाएगा।

बालकनी में विंड चाइम लगाएं

how to get rid of pigeons on balcony

विंड चाइम आमतौर पर सभी घरों में सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सजावट के साथ-साथ आप इसे अपने बालकनी में कबूतर भगाने के लिए लगा सकते हैं (कबूतर भगाने के उपाय)। विंड चाइम की आवाज से कबूतर डरते हैं, यदि आप विंड चाइम को बालकनी में लगाते हैं तो हवा से उसमें आवाज आते रहेगी, जिससे कबूतर आपके बालकनी में आकर नहीं बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें: घर में कबूतर मरने का क्या है मतलब? जानें

चिड़िया के पंख लगाएं

कबूतरों को भगाने का यह बेस्ट तरीका है आप कबूतर, कौवे या दूसरे चिड़िया के पंख को इकट्ठा कर एक साथ पॉट में सजा लें। अब इस पंख के गुच्छों वाले पॉट को उस जगह पर रखें जहां कबूतरों का आना जाना लगा रहता है। पंखों के गुच्छों से कबूतर डरते हैं और वे पास नहीं आते।

पालतू जानवर रखें

how to get rid of pigeons naturally

घर में यदि कुत्ता या बिल्ली रखते हैं, तब भी कबूतरों का आतंक कम होगा। कुत्ते या बिल्ली किसी भी पंछी को घर में नहीं आने देते। वे देखते ही पंछी के पीछे दौड़ पड़ते हैं, ऐसे में यदि घर में कोई भी पालतू जानवर है, तो उसके डर से कबूतर आना जाना बंद कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ

बालकनी में नकली चिड़िया टांगे

बालकनी में आप नकली चिड़िया को भी बांधकर टांग सकते हैं। नकली चिड़िया को कबूतर असली समझते हैं और वे डर के मारे पास नहीं आते हैं। बाजार में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन में चिड़िया मिल जाएंगे, जिसे आप डेकोर की तरह भी बालकनी में लटका सकते हैं। डेकोर के साथ-साथ कबूतर भगाने तक ये कई चीजों में काम आ सकता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।