सर्दियों में ठंडी हवाओं से बचने के लिए आंगन की जाली को इन तरीकों से करें बंद

Winter Hacks: सर्दी का मौसम आते ही ठंडी हवाएं हमारे घरों में घुसने लगती हैं। ऐसे में ठंड आने से पहले ही लोग अपने घर की खिड़की, दरवाजे से लेकर छोटे-छोटे होल्स को अच्छे से बंद कर देते हैं ताकि हवा कहीं से भी अंदर न आ सकें। खासकर आंगन की जाली क्योंकि यहां से ठंडी हवाएं सीधे घर के अंदर आती हैं। इससे घर का तापमान कम हो जाता है और हमें ठंड लगने लगती है।
इस परेशानी से बचने के लिए आंगन की जाली को बंद करके हम घर को गर्म रख सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आंगन की जाली को बंद कर सकती हैं।
थर्मल शीट का उपयोग
- आंगन की जाली को बंद करने के लिए थर्मल शीट बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप जाली पर फिट कर दें। यह एक तरह का इन्सुलेशन का काम करता है और ठंडी हवा को अंदर आने से रोकता है।
- शीट को लगाने के लिए सबसे पहले, अपनी आंगन की जाली को अच्छी तरह से माप लें।
- अब जाली की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार थर्मल शीट को काटें।
- थोड़ा अतिरिक्त माप रखें ताकि शीट को आसानी से जाली पर फिट किया जा सके।
- जाली को अच्छी तरह से साफ कर लें ताकि थर्मल शीट अच्छे से चिपक सके।
- शीट को लगाने के लिए स्टेप्लर या डबल साइड टेप का उपयोग कर रहे हैं।
- इसके लिए टेप को जाली के किनारों पर और बीच में लगाएं। फिर, थर्मल शीट को टेप पर धीरे से दबाएं।
- सुनिश्चित करें कि थर्मल शीट के किनारे जाली से अच्छी तरह से चिपके हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- Terrace Vegetable Gardening: सब्जियों के पौधों ने घेर रखी है पूरी छत, इन हैक्स से तैयार करें परफेक्ट वेजिटेबल गार्डन
प्लास्टिक शीट का उपयोग
- ठंडी में हवा को अंदर आने से रोकने के लिए आंगन की जाली पर प्लास्टिक शीट को टेप या किसी अन्य मजबूत चीज से कवर करें। प्लास्टिक शीट आपको कम पैसे और आसानी से मिल जाएगी।
- प्लास्टिक शीट से जाली को कवर करने के लिए सबसे पहले, अपनी आंगन की जाली को अच्छी तरह से माप लें।
- अब जाली की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार प्लास्टिक शीट को काटें।
- इसके इसे किसी भारी सामान या टेप की मदद से पैक करें।
लकड़ी के पटरे का उपयोग
आंगन की जाली को बंद करने के लिए आप लकड़ी के तख्तों को लगा सकती हैं। इसके लिए इसे पेंच की मदद से सुरक्षित करना होगा। लकड़ी के तख्ते मजबूत होने के साथ ही लंबे समय तक आपकी मदद करते हैं।
पुराने गद्दे से करें कवर
अगर आपके घर में बेकार गद्दा, कंबल वगैरह मौजूद है, तो आप इसका इस्तेमाल आंगन की जाली को कवर करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए गद्दे या कंबल को ले जाकर जाल के ऊपर रखें। अब बाद इसे अच्छे से जोड़ते हुए एक दूसरे सिलें। अब इसके ऊपर से प्लास्टिक शीट रखें।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बालकनी में झूले को सजाने के लिए लगाएं ये पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।