बारिश में लखनऊ घूमते हुए इन स्पॉट्स का लिट्टी-चोखा बिल्कुल भी न करें मिस, वरना बाद में होगा पछतावा

Lucknow Famous Litti Chokha Shops: यदि आपको भी बिहार की फेमस डिश लिट्टी-चोखा खाना बेहद पसंद है और आप लखनऊ घूमने गई हैं या फिर वहां रहती हैं, तो आज हम आपको नवाबों के शहर के कुहक फेमस लिट्टी-चोखा स्पॉट्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको बारिश के मौसम में बिल्कुल मिस नहीं करना है।
Lucknow famous Litti Chokha spots

बरसात का मौसम जैसे ही दस्तक देता है मन में बस दो ही ख्याल आते हैं कहीं अच्छी जगह घूम लिया जाए और कुछ बढ़िया टेस्टी सा खाने को मिल जाए। यह दोनों चीज पूरी होते ही दिन बन जाता है। बारिश की बूंदों के साथ गर्मागर्म चीजों का लुत्फ उठाना एक अलग ही अनुभव होता है। जिसको हर कोई एक्पीरियंस करना चाहता है। खाने-पीने के साथ हमें बारिश के मौसम में थोड़ा सेहत का भी ख्याल रखना पड़ता है, क्यूंकि इसी सीजन में सबसे ज्यादा पेट खराब और अन्य सेहत से जुडी दिक्कत होती हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इस मौसम में ज्यादा तला हुआ खान अवॉयड करते हैं। अगर आप भी घूमने के साथ खाने के शौकीन हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आने वाला है।

दरअसल, आज हम आपको नवाबों के शहर यानि लखनऊ का एक बेहतरीन जायका बताने जा रहे हैं। जी हां हम बात कर कर रहे हैं बिहार की फेमस डिश लिट्टी-चोखा की जिसको पूर्वांचल में भी भी बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में यदि आप लखनऊ शहर से हैं या फिर आप बारिश के मौसम में यहां घूमने गई हैं तो आप लखनऊ के कुछ फेमस लिट्टी-चोखा स्पॉट्स का स्वाद चखना बिल्कुल नहीं भूलिएगा। यदि आपने इन जगहों का लिट्टी-चोखा एक बार का लिया तो आपको हर बार यहां आने का दिल करेगा। तो चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से देख लेते हैं लखनऊ शहर की फेमस लिट्टी-चोखा की दुकानें। स्वाद के साथ यहाँ आपको कीमत भी काफी किफायती मिलेगी।

लखनऊ के फेमस लिट्टी-चोखा स्पॉट्स

लिट्टी-चोखा रेस्टोरेंट, लखनऊ

यदि आपो प्योर ऑथेनिक लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना है तो लखनऊ के गोमती नगर में स्थित लिट्टी-चोखा रेस्टोरेंट पर आना बिल्कुल मिस न करें। इनकी दुकान हालांकि ज्यादा बड़ी नहीं हैं, लेकिन इनकी लिट्टी और चोखे का बेहतरीन स्वाद आपको यहां खींच ले आएगा। इनके यहां ग्राहकों की हमेशा लाइन लगी रहती है। इस जगह के खाने के साथ आपको एम्बिशन भी काफी पसंद आएगा। इसको एकदम गांव की थीम पर बनाया गया है। ऐसे में यह देखने में बहुत सुंदर लगता है। यहां आपको सादा और पनीर समय कई तरह की लिट्टी मिल जाएंगी। इसके अलावा इनके यहां दाल, चवाल, चूरमा खिचड़ी आदि भी परोसी जाती है।

litti cokha recipe

मंगलेशिया बाटी-चोखा वाला फैमिली रेस्टोरेंट, लखनऊ

आप लखनऊ के गोमती नगर के इस मंगलेशिया बाटी-चोखा वाला फैमिली रेस्टोरेंट को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इनके यहां भी आपको प्रॉपर टेस्ट मिलेगा। साथ ही, इनका रेस्टोरेंट काफी खूबसूरत बना हुआ है। इसको भी गांव की थीम पर डेकोरेट किया है। मंगलेशिया बाटी-चोखा लखनऊ में काफी फेमस भी है। इनके रेस्टोरेंट के बाहर भी आपको गाड़ियों की कतारें देखने को मिल जाएंगी। इनके जायके के साथ कीमत भी किफायती है।

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में चटपटी चाट खाने का है मन? लखनऊ के इन फेमस हॉटस्पॉट्स को न करें मिस

lucknow famous food

जितेंद्र भैया फेमस लिट्टी-चोखा, लखनऊ

अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है फिर तो यह आपके लिए बेस्ट प्लेस है। इनकी दुकान लखनऊ के हुसैनगंज में स्थित है। जहां लिट्टी-चोखा के शौकीन लोगों की लाइन लगी रहती है। वहीं बारिश के मौसम में ऐसे स्ट्रीट पर खड़े होकर खाने का मजा ही अलग होता है। भैया की दुकान कई साल पुरानी और छोटी। यह आपके सामने लिट्टी कोयले पर सेकते हैं। इनके यहां आपको सत्तू और पनीर दोनों तरह की लिट्टी खाने को मिल जाएगी। इनकी कीमत बेहद कम भी है।

ये भी पढ़ें:बोधगया की वो जगहें जहां लिट्टी-चोखा खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे आप

sattu litti

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP