Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

बोधगया की वो जगहें जहां लिट्टी-चोखा खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे आप

बिहार के बोधगया में घूमने जा रहे हैं तो यहां की कुछ जगहों पर लिट्टी-चोखा का स्वाद चखना कतई न भूलें। उंगलियां चाटते रह जाएंगे।  
Updated:- 2022-11-28, 16:31 IST
best places to eat litti chokha in bodh gaya bihar

जब भी बिहार के फेमस फूड्स की बात की जाती हैं तो लिट्टी-चोखा का नाम ज़रूर लिया जाता है। बिहार की पारंपरिक डिश होने के चलते लिट्टी-चोखा सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश लोग पसंद करते हैं। कई लोग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच में लिट्टी-चोखा को बड़ी चाव से खाते हैं।

अन्य मौसम में तो कम, लेकिन जब सर्दियों का मौसम शुरू होता है तो बिहार की लगभग हर गली और चौक-चौराहे पर लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने को मिल जाता है।

बिहार का बोधगया एक ऐसा शहर है जहां सिर्फ बिहारी लोग ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर बौद्ध धर्म के अनुयायी इस शहर में सबसे अधिक घूमने पहुंचते हैं।

ऐसे में अगर आप भी बोधगया किसी काम से या घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां स्थित कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के बाद अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं।

भोला लिट्टी-चोखा

restaurants in bodh gaya

बोधगया में अगर आपको लजीज लिट्टी-चोखा का स्वाद चखना है तो फिर आपको भोला ढाबा में लिट्टी-चोखा खाने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। बोधगया में स्थित प्रसिद्ध मंदिर महाबोधि मंदिर से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह ढाका काफी पुराना भी है।

इसका दुकान को लेकर कहा जाता है कि यहां पांच पीढ़ियों से लिट्टी-चोखा परोसा जा रहा है और स्थानीय लोग के साथ विदेशी सैलानी भी खाने के लिए पहुंचते हैं। देशी अंदाज में तैयार लिट्टी-चोखा खाने के बाद आप भी आपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

  • पता-महाबोधि के पास, बोधगया-824231
  • कीमत-50-60 रुपये प्लेट

इसे भी पढ़ें:अमृतसर की इन जगहों पर लजीज 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का उठाएं लुत्फ़

तिब्बतन ओम कैफे

top restaurants in bodh gaya

किसी एक स्थान और बिहारी फूड्स के साथ-साथ तिब्बतन फूड्स खाने को मिल जाए तो फिर अधिक बोलने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, तिब्बतन ओम कैफे देशी घी और स्वादिष्ट चोखा के लिए आसपास के शहरों में भी फेमस है।

यहां आग पर भुनी लिट्टी और आग पर भूले बैंगन-आलू का चोखा खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे। लिट्टी को देशी घी में डुबोकर जब थाली में परोसा जाता है तो सिर्फ देखकर ही मुंह में पानी आने लगता है।

  • पता-तिब्बती धर्मशाला, कालचक्र मैदान के पास, बोधगया-824231
  • कीमत-70-80 रुपये प्लेट

इसे भी पढ़ें:सोयाबीन से बनाएं बच्चों के लिए ये 3 टेस्टी रेसिपीज, खूब करेंगे पसंद

बोधगया सिटी कैफे रेस्टोरेंट

litti chokha restaurant in bodhgaya

ऐसे कई लोग होते हैं जो किसी ढाबा में नहीं बल्कि किसी अच्छे होटल या फिर रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी बोधगया घूमने जा रहे हैं तो फिर आप बोधगया सिटी कैफे रेस्टोरेंट स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं।(बिहार की प्रसिद्ध चंपारण मटन करी)

कहा जाता है कि यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बौद्ध मंदिर घूमने पहुंचे तिब्बती, जापानी या फिर चीन अनुयायी भी लिट्टी चोखा का स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं। यहां लिट्टी के साथ लगभग 4-5 तरीके का चोखा परोसा जाता है।

  • पता-आर्य कॉम्प्लेक्स, सुजाता, होटल के पास, बोधगया-824231
  • कीमत-100-120 रुपये

बोधगया की इन जगहों पर भी लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने पहुंचें

top restaurants in bodh gaya in hindi

भोला लिट्टी-चोखा, तिब्बतन ओम कैफे और बोधगया सिटी कैफे रेस्टोरेंट के अलावा बोधगया में ऐसी कई जगहें जहां एक बार लिट्टी-चोखा खाने के बाद कई दिनों तक भूल नहीं पाएंगे।

बोधगया में आप मोहम्मद रेस्टोरेंट, विजय लिट्टी और जलेबी भंडार, बुद्धा रेस्टोरेंट, कल्याण रेस्टोरेंट और लोटस रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर भी आप स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@freepik,thefederal)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।