Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें जोधपुर के यह डिफरेंट फूड्स 

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो चलिए जानते हैं जोधपुर की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में जानते हैं, जो यकीनन आपको पसंद आएंगी।
Updated:- 2021-10-23, 23:37 IST
food in jodhpur

जोधपुर, भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। साथ ही, यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर भारत में ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। जोधपुर के फूड्स सिर्फ राजस्थानी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय लोगों के भी पसंदीदा व्यंजन हैं। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो चलिए जानते हैं जोधपुर की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में जानते हैं।

मखनिया लस्सी

makhni lassi

जोधपुर की स्ट्रीट फूड लिस्ट में सबसे ऊपर मखनिया लस्सी आती है, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। यह इस शहर के कई स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। इसे कई चीजों जैसे केसर, इलायची, गुलाब जल, छाछ आदि के साथ तैयार किया जाता है। इस लस्सी के ऊपर से आइस- क्रीम, बर्फ के साथ ठंडा-ठंडा सर्व किया जाता है। आप जब भी जोधपुर घूमने का प्लान बनाएं, तो यहां की फेमस मखनिया लस्सी को जरूर ट्राई करें।

दाल बाटी चूरमा

dal baati churma

जब भी जोधपुर के फेमस फूड की बात की जाए और उसमें दाल बाटी चूरमा शामिल ना किया जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि दाल बाटी चूरमा ना सिर्फ जोधपुर में लोकप्रिय है बल्कि पूरे भारत में लोगों सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। दाल बाटी चूरमा को लुत्फ आप जोधपुर की सड़कों पर कहीं भी उठा सकते हैं। इसे पीली मसालेदार दाल और छोटे परतदार ब्रेड के टुकड़ों के साथ परोसा जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि राजस्थानी थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

दही चाट

dahi chaat

जोधपुर की स्पेशल वेज डिशेज में सबसे ऊपर दही चाट भी आता है। अगर आपका कुछ चटपटा और लाइट खाने का मूड है, तो आप दही से बना चाट ट्राई कर सकती हैं। इसे आटा, उबले हुए मटर और आलू से बनाया जाता है। साथ ही, इसमें दही, चाट मसाला, चटनी, कटा हुआ प्याज और धनिया अन्य चीजों का भी फ्लेवर दिया जाता है। जोधपुर की इस फेमस चाट को आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही चाट दिल्ली में भी काफी प्रसिद्ध है। (दही भल्ले की चाट रेसिपी)

मलाई घेवरी

malai ghevar

जोधपुर में घेवर भी बहुत पॉपुलर है, जिसे फेस्टिवल्स में लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाते समय खोया और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहले घेवर को बनाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद मावा को लेयरिंग करने के लिए पहले मावा को गर्म करें और फिर उसे इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिश्रण को घेवर के ऊपर फैला दिया जाता है। इस शहर की यात्रा के दौरान जोधपुर के इस प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड को आजमाना न भूलें।

इसे ज़रूर पढ़ें-दुनिया की सबसे महंगी Dishes,आम लोगों के बजट से बाहर

आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।