Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:52 PM IST

Chaitra Navratri 2020: ये हैं वे 6 चीजें जिन्हें नवरात्रि में खाना माना जाता है शुभ

नवरात्रि में आपको बेहद सोच समझकर ही कुछ खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नवरात्रों के दिनों को सात्विक माना जाता है। 
Updated:- 2022-03-30, 20:35 IST
navratri special foods

नवरात्रों के दौरान न केवल इंसान बल्कि हमारे आसपास का वातारण भी शुद्ध हो जाता है। इसलिए इन दिनों कुछ भी करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। लेकिन जब बात खाने की आती है तो आपको बेहद ध्यान रखना चाहिए।आपको खाने के मामले में काफी विशिष्ट होना चाहिए।

चैत्र और अश्विन माह के चंद्र पक्ष में नौ दिन नवरात्रि के नाम से विख्यात है। नवरात्रि हिन्दुओं के विशेष पर्वों में से एक है जिसे पूरे भारत वर्ष में धूम धाम से मनाया जाता है। इन दिनों में लोग मां भगवती की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। हिन्दू धर्म में नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही ज्यादा पवित्र माने गए हैं, इस दौरान किए जाने वाले हर काम को शुभ माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है जिसे गणेश जी का स्वरुप माना जाता है। इसके बाद लगातार 8 या फिर 9 दिनों तक मां भगवती की पूजा अर्चना की जाती है और उपवास रखा जाता है।

कुछ लोग केवल अष्टमी का व्रत रखते हैं वही दूसरी ओर कुछ लोग पूर्ण नवरात्रि फास्ट करते हैं। हिन्दू धर्म में नवरात्री के व्रतों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है जिस इच्छापूर्ति के लिए मां भगवती का उपवास रखा जाता है वो अवश्य पूरी होती है। साथ ही कुछ खाने की ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल बेहद ही शुभ माना गया है। तो चलिए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें नवरात्री में मां भगवती को भोग लगाने और खाने के लिए शुभ मानी जाती हैं।

नारियल

navratri special foods inside

हिन्दू धर्म में नारियल को शुभ माना जाता है और हर काम की शुरुआत से पहले गृह पूजा हो या फिर आप कोई नई गाड़ी खरीदे नारियल के बिना पूजा नहीं की जाती है। मंदिरों की पूजा की थाली में भी आपको नारियल जरूर रखा हुआ मिलेगा। वैष्णों देवी हो या फिर केदारनाथ ज्यादातर मंदिरों में नारियल प्रसाद के रूप में चढ़ता है।

आप चाहे तो नवरात्रों के दिनों में कच्चा नारियल भी खा सकती हैं या फिर ड्राई फ्रूट्स की सेंधा नमक से तैयार नमकीनमें भी नारियल को मिक्स कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन नवरात्रों में ये 5 चीजें कर दें अपनी किचन से बाहर

मिश्री

navratri special foods inside

वैष्णों देवी में मां को खुश करने के लिए मिश्री का भोग लगाया जाता है। इसमें मखाने, बादाम और किशमिश मिक्स कर ली जाती है। मिश्री स्वाभाविक रूप से ही मिठास का दूसरा नाम है। किसी भी मीठी बात को मिश्री की डली का विशेषण दिया जाता है। अगर किसी की मीठी वाणी हो तो उसे कानों में मिश्री घोलना कहा जाता है लेकिन मिश्री सिर्फ टेस्ट से ही मीठी नहीं होती बल्कि मिश्री के सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं। (जानें नवरात्र थाली में परोसे जाने पकवान)

इसे भी पढ़ें: नवरात्रों में जरूर खाएं घर में बनी ड्राई फ्रूट्स नमकीन

अखरोट

navratri food inside

नवरात्रों में अखरोट खाने को बेहद ही शुभ बताया गया है। वैष्णों देवी के दर्शन करके आने वाला हर भक्त मां के प्रसाद के रूप में अखरोट लेकर आता है।

मखाने

navratri special foods inside

नवरात्रों के दिनों में अन्न नहीं खाया जाता है, फलहार खाना ही नवरात्रों के दिनों में खाया जाता है। नवरात्रों में मखाने की खीर का भोग मां भगवती को लगाना शुभ माना जाता है। वैसे तो मखाने खाने के कई हेल्थ से जुड़े फायदें भी हैं, इसके साथ ही मखाने खाने को शुभ माना गया है।

छुआरे

navratri special foods inside

‘पॉवर पैक्ड’ आहार है। यह इतने पोषक तत्वों से भरपूर है कि इसे पोषक तत्वों की खान का नाम दिया गया है। छुआरों में विटामिन A, K, B2, B6, थायमिन, खनिज, आयरन, पोटेशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे पोषक एक साथ पाए जाते हैं। नवरात्रों में छुआरे खाने को बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग छुआरे मां भगवती को प्रसाद के रूप में भी चढ़ाते हैं।

बादाम

navratri special foods inside

यह तो आपने सुना ही होगा कि स्वस्थ‍ रहने के लिए प्रतिदिन बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं इसलिए यह हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। नवरात्रों के फास्ट में ब्रेकफास्ट के टाइम पर बादाम खाने से पूरा दिन एनर्जी के साथ गुजरता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।