पटना के इन स्ट्रीट फूड्स को देखकर ही आ जाएगा मुंह में पानी, आप भी ट्राई करें ये जायकेदार डिशेज

पटना के कई फेमस स्ट्रीट फूड्स है जिसे आप भी बिहार जाएं तो जरूर करें ट्राई, इसे खान के बाद आपका पेट तो भर जाएगा लेकिन मन नहीं। 

 

best street foods in patna

भारत में हर राज्य और उनके शहरों में मिलने वाले खाने की एक अलग पहचान होती है। भाषा से लेकर हर शहर का खानपान भी अलग होता है। खाना शाही हो या नुक्कड़ों पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड्स, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप पटना जाएं तो किन स्ट्रीट फूड्स को ट्राई करना ना भूलें।

लिट्टी-चोखा

top places to eat litti chokha in bodh gaya bihar

बिहार की पहचान, लिट्टी-चोखा, एक ऐसा व्यंजन है जो हर किसी को भाता है। लिट्टी जो सत्तू से भरी होती है और उसके साथ परोसा जाने वाला चोखा बैंगन, आलू और टमाटर से बना होता है। यह एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसे बिहार की शान कहा जाता है।

घुघनी-चूड़ा

यह चना और चूड़ा पोहा से बनी डिश है, जिसे मसालों के साथ तैयार किया जाता है। ऊपर से नींबू और प्याज डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना दिया जाता है।

खाजा

how to make khaja

मीठे का शौक रखने वालों के लिए खाजा एक परफेक्ट चॉइस है। यह परतदार और कुरकुरा मिठाई है, जो आपको पटना की सड़कों पर आसानी से मिल जाएगी। इसे बिहार की पहचान कहा जाता है।

पानी पूरी

पटना की गलियों में मिलने वाली पानी पूरी का स्वाद कुछ अलग ही होता है। खट्टे-मीठे पानी के साथ भरवां आलू और चटनी से भरी पूरी का मजा ही कुछ और है। ऐसे में अगर आप बिहार जा रहे हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें-ये हो सकते हैं साल 2024 के ट्रेंडी स्ट्रीट फूड्स जो ला देंगे आपके मुंह में पानी

बटाटा पूरी

पटना की मशहूर बटाटा पूरी एक ऐसा स्नैक है जिसे देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यह उबले हुए आलू, मसाले, और चटनी के साथ तैयार किया जाता है। इसे बिहार जाने के बाद आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-दही में लगाएं लहसुन का तड़का, तैयार करें यह शानदार डिश

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP