अपने BFF के साथ कॉफी डेट पर जाना हो तो परफेक्ट हैं ये 5 कैफेज

अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ अच्छी कॉफी का लेना हो मजा तो नोएडा के इन शानदार कैफेज को एक्सप्लोर जरूर करें।
Updated:- 2021-11-04, 13:00 IST
best coffee cafes in noida to explore

धीरे-धीरे सर्दियां आना शुरू हो गई हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ ऐसे कोजी प्लेसेस में जाना पसंद करेंगे जहां सुपर हॉट और टेस्टी कॉफी का मजा ले सकें। अगर आप दिल्ली में हैं, तो ऐसे कई ऑप्शन हैं, जहां आप अपने फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं, मगर नोएडा का क्या? आपको बता दें कि अब नोएडा भी अच्छा खासा फूड हब बनता जा रहा है।

यहां एक से बढ़कर एक कैफेज खुल गए हैं, जिनका एंबियंस शानदार होता है। अगर आप नोएडा में हैं, और अपने BFF के साथ किसी बढ़िया सी कॉफी डेट पर जाना जाते हैं, तो हमारे बताए गए इन कैफेज को एक बार जरूर ट्राई करके देखिएगा।

द ब्लैक कॉफी कैफे

the black coffee cafe

क्या किसी ऐसी जगह जाने का मन है जहां अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ घंटों चिट-चैट में लगे रहें। अगर हां, तो फिर यह कैफे आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इस कैफे का एंबियंस ऐसा ही है जहां आप घंटों बिना किसी डिस्टर्बेंस के अपने दोस्त के साथ बैठक कॉफी का मजा ले सकते हैं। उनके मेन्यू में कॉफी की एक वास्ट रेंज है, जिससे आप उनके कारमेल चॉकलेट फ्रैपे, लोडेड फ्राइज और चिकन क्वेसाडिला का आनंद ले सकते हैं।

कहां-द ब्लैक कॉफ़ी कैफे - शॉप 12, गोदावरी मार्केट, सेक्टर 37

कीमत- 450 रुपये, दो लोगों के लिए

समय- सुबह 9 से शाम 6 बजे तक

थियोस

कैफे कम बेकरी का सबसे अच्छा और शानदार उदाहरण थियोस है। शेक, डेसर्ट, कॉफ़ी, क्रेप्स, पिज्जा और यहां तक कि मैक्सिकन यमीज थियोस को फूडीज के बीच स्पेशल बनाते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ यहां आते हैं, तो इनकी कॉफी के अलावा ब्लूबेरी चीजकेक, मैक्रून्स, थाई क्रिस्पी चिकन और कोल्ड कॉफी जरूर ट्राई करें। इनकी बेकरी के अन्य आइटम्स भी बहुत टेस्टी होते हैं।

कहां-थियोस - एचपी पेट्रोल पंप के पास, डायनेमिक हाउस, मेन दादरी रोड, सेक्टर 41

कीमत- 1,500 रुपये, दो लोगों के लिए

समय- सुबह 10 से रात 11 बजे तक

यूनाइटेड कॉफी हाउस रिवाइंड

united cofee house rewind

यूरोपीयन-स्टाइल कैफे में कलरफुल डेकोर और स्टाइलाइज्ड एंबियंस एक अच्छी शाम बिताने के लिए बहुत अच्छा है। कॉन्टिनेंटल से मेडिटरेनियन से लेकर कई व्यंजन आपको यहां मिलेंगे। नोएडा में बैठकर अगर आपको दरियागंज के समोसे (पोटली समोसा की जानें रेसिपी) खाने का मन हो तो उसका भी इंतजाम यहां मिलेगा।

कहां- यूनाइटेड कॉफी हाउस रिवाइंड - डी-428, तीसरी मंजिल, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18

कीमत-2,100 रुपये, दो लोगों के लिए

समय- दोपहर 12 से रात 9 बजे तक

इसे भी पढ़ें :जानें दिल्ली के 5 बेस्ट बुफे रेस्तरां, जहां आप जितना चाहें खा सकते हैं

द बिग चिल कैफे

the big chill cafe noida

बिग चिल कैफे अपने ग्रील्ड व्यंजन, पास्ता, पिज्जा, आइसक्रीम और चीजकेक के लिए प्रसिद्ध है। कैफे के इंटीरियर को थोड़ा रेट्रो लुक में डिजाइन किया गया है। दीवारों को कैसाब्लांका और हिचकॉक साइको जैसे पुराने जमाने के क्लासिक्स के फ्रेम वाले पोस्टरों से सजाया गया है।

कहां-द बिग चिल कैफे - तीसरी मंजिल, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18

कीमत- 1,500 रुपये, दो लोगों के लिए

समय-दोपहर 12 से रात 11 बजे

इसे भी पढ़ें :दिल्ली का Echoes कैफे है एकदम Unique, जानें क्या है इसकी खासियत

बार्क स्ट्रीट

barkstreet cafe in noida

बार्क स्ट्रीट एक डॉग-फ्रेंडली कैफे जहां आप अपने दोस्त और अपने पेट दोनों के साथ मजे ले सकते हैं। यहां अगर आप अपने डॉग्स के साथ आए हैं, तो उनके लिए भी अलग मेन्यू तैयार है।बार्क स्ट्रीट एक को-स्पेस के की तरह भी काम करता है और आपके पालतू जानवरों के लिए कई सारी सर्विस भी प्रदान करता है। इनमें डॉगी डेकेयर, डॉग ग्रूमिंग, डॉग वॉकिंग, डॉग ट्रेनिंग, 24/7 होम वेट विजिट और पेट थेरेपी शामिल हैं।

कहां- बार्क स्ट्रीट - खसरा 273एम, राजस्वा ग्राम, भंगेल, सेक्टर 110

कीमत- 600 रुपये, दो लोगों के लिए

समय- दोपहर 12 से रात 10 बजे

अब आपको अपने दोस्त के साथ कॉफी के लिए जाना हो या पेट फ्रेंडली कैफे को ढूंढ रहे हों, हम आपको दोनों ही ऑप्शन बता चुके हैं। आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।