जानें दिल्ली के 5 बेस्ट बुफे रेस्तरां, जहां आप जितना चाहें खा सकते हैं

दिल्ली खाने और पीने के लिए एकदम बेस्ट जगह है। हर तरह का और हर राज्य का बेहतरीन खानपान का आप यहां स्थित रेस्तरां में स्वाद ले सकते हैं। पहले कुछ रेस्तरां में ऐसा होता था कि आपके पास मेन्यु आता था और आप उसे ऑर्डर करते थे, मगर बीते कुछ समय से कई रेस्तरां में बुफे का एक सिस्टम हो गया है। आप एक कीमत देकर, जो चाहें वो खा सकते हैं।दिल्ली में रेस्तरां की बढ़ती संख्या दिलचस्प मेनू पेश कर रही है। दिल्ली में मौजूद ऐसे ही कुछ बुफे रेस्तरां के बारे में जानें।
बारबेक्यू नेशन, दिल्ली
इस रेस्तरां की कई ब्रांच हैं, जो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख शहरों में भी मौजूद है। इनका बुफे सिस्टम तीन हिस्सों में बांटा गया है- वेज, नॉन-वेज और किड्स। यह पॉकेट फ्रेंडली रेस्तरां हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के संग जा सकते हैं। आप इनके स्टार्टर में कॉर्न चाट, कैजुन पोटैटो, फिश फ्राई, पनीर टिक्का आदि का आनंद ले सकते हैं।
कहां- मुंशीलाल बिल्डिंग, ब्लॉक-एन, कनॉट प्लेस, दिल्ली
कब- रविवार से सोमवार
कीमत- 699 रुपये से शुरू
रॉयल चाइना
आपको यहां के डंपलिंग्स बहुत अच्छे लगेंगे। आप इनके स्मॉल प्लेट सेक्शन से जितना मर्जी चाहे खा सकते हैं। आप यहां जाएं तो इनका जिंगी सीफूड डंपलिंग विद चिली ऑयल खाना न भूलें। वेजिटेरियन के लिए इनका वेज पफ शानदार विकल्प है।
कहां- 16 फ्लोर, इरॉस कॉर्पोरेट टावर, नेहरू प्लेस
कब- सोमवार से गुरुवार
कीमत- 4-कोर्स मील के लिए 1450 रुपये से शुरू
ला पियाजा, हयात रेजेंसी
ला पियाजा का बुफे शहर के सबसे पुराने इटैलियन रेस्तरां में से एक है, जहां आपको एकदम उम्दा डेजर्ट खाने को मिलेंगे। मेन कोर्स में इनका सिग्नेचर पिज्जा खाना न भूलें। इसके परफेक्ट क्रस्ट और सॉस का सही बैलेंस इसके स्वाद को बढ़ाता है। अगर आप तिरामिसू पसंद करते हैं, तो ला पियाजा आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए।
कहां- फर्स्ट फ्लोर हयात रेजेंसी, रिंग रोड, भिकाजी कामा प्लेस
कब- सोमवार से शनिवार
कीमत- 1900 रुपये से शुरू
इसे भी पढ़ें :नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको असली स्वाद
तमरा, ला संग्रीला
तमरा का फाइव लाइव स्टेशन वाला लंच बुफे के तो क्या ही कहने! इस ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां में आप अपनी थाली में विश्व भर के व्यंजनों को भर सकते हैं और उनका मजा उठा सकते हैं। ग्रिल चिकन हो, तंदूरी चिकन या वेजिटेबल मिक्स हो सबका अपना अलग स्वाद है। यहां एक डेजर्ट बार भी है जहां आपको हर तरह के डेजर्ट मिलेंगे। यहां मौजूद होममेड पॉप्सिकल का स्वाद लेना न भूलें।
कहां- संग्रीला इरॉस होटल, अशोका रोड, जनपथ
कब-सोमवार से शनिवार
कीमत- 2100 रुपये से शुरू
इसे भी पढ़ें :मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में
अन्नमया
अन्नमया एक नॉर्थ इंडियन और यूरोपियन रेस्तरां है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाने की इच्छा रखते हैं, तो यहां जरूर आएं। आपको इनका एलोवेरा सैंडविच, स्पाइसी मैंगो करी, चिकन बिरयानी, ग्रीन मैंगो सलाद, लेमनी मिलेट सलाद जरूर टेस्ट करना चाहिए। इसके अलावा उनकी कई और सिग्नेचर डिशेज हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती है। यह लोग कुछ न कुछ ऑफर्स निकालते रहते हैं, अगर आप यहां जाना चाहें, तो इनकी साइट्स पर कमिंग ऑफर्स देख सकते हैं।
कहां- एसेट नं-1, एरोसिटी, नई दिल्ली
कब- सोमवार से रविवार
कीमत- 2500 रुपये से शुरू
अब अगर आपका बुफे रेस्तरां में जाने का मन करे, तो आप इन रेस्तरां का रुख कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही अच्छे रेस्तरां के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।