Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Woolen Clothes Markets: सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए बेस्ट हैं नोएडा के ये 2 मार्केट, सस्ते में होगी शॉपिंग

अगर आप भी कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ठंड के कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो अब आप नोएडा के 2 फेमस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इन बाजारों में आपको सर्दियों से जुड़े हर सामान मिल सकते हैं। 
Updated:- 2025-10-30, 18:54 IST
image

सर्दियों का मौसम लगभग शुरू होने वाला है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने आउटफिट में कई बदलाव करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वूलन क्लॉथ खरीदने के लिए कोई सस्ता और अच्छा मार्केट देख रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको नोएडा के ऐसे दो खास वूलन शॉपिंग मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत सर्दियों के कपड़े खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इन दो मार्केट के बारे में।

नोएडा का तिब्बत मार्केट

अगर आप भी सर्दी के मौसम में अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं और इसके लिए विंटर के हिसाब से आउटफिट देख रही हैं, तो अब आप नोएडा के दो खास बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। सबसे पहले नोएडा का तिब्बत मार्केट (नोएडा सेक्टर 62) जो विंटर्स के कपड़ों की शॉपिंग के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस बाजार को ल्हासा तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। हर साल सर्दियों के मौसम में यह बाजार लगता है।   

1 - 2025-10-30T175639.060

ऐसे पहुंचे तिब्बत मार्केट

यहां आपको शॉल, स्वेटर, कोट, मफलर, जैकेट और कैप जैसी फैशनेबल चीजें मिल सकती हैं।  यही नहीं आप इस बाजार से पारंपरिक हिमाचली गर्म कपड़े भी किफायती दामों पर खरीद सकती हैं। इस बाजार में न सिर्फ आप महिलाओं के विंटर के कपड़े खरीद सकती हैं, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के विंटर्स के कपड़े यहां मिल जाएंगे। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली, गुड़गांव या नोएडा के किसी भी मेट्रो स्टेशन से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं, फिर यहां से आप शेयरिंग ऑटो ले सकती हैं।

नोएडा का अट्टा मार्केट

इसके अलावा आप नोएडा का सबसे बेहतरीन और जाना माना अट्टा मार्केट (नोएडा सेक्टर 18) भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।  इस मार्केट को भी विंटर की खरीदारी के लिए सबसे फेमस मार्केट बताया गया है। यहां आपको अपने बजट में एक से एक खूबसूरत विंटर वियर आउटफिट मिल जाएंगे साथ ही यहां से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य के लिए शॉपिंग कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

'मिनी सरोजिनी'

अट्टा मार्केट में आपको ठण्ड के कपडे मिलने के साथ साथ और भी कई चीजें कम कीमत में मिल सकती हैं। इस बाजार से आप मोलभाव भी कर सकती हैं साथ ही अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़ों की दुकान है, तो आप यहां से थोक में कपड़े ले जाकर वहां बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा होगा। इस बाजार को मिनी सरोजिनी भी कहा गया है। 

2 - 2025-10-30T175641.123

ऐसे पहुंचे अट्टा मार्केट

इसके अलावा सर्दियों में आपको यहां कंबल, चादर जैसी चीजों का भी अच्छा स्टॉक कम कीमत में मिल जाएगा। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली, गुड़गांव या नोएडा के किसी भी मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं, फिर यहां से ये मार्केट वाकिंग डिस्टेंस पर है।  

यह भी पढ़ें:  50 से 60 रुपए तक मिल जाएगी एक से एक कुर्ती! सस्ते में होगी झोला भर के शॉपिंग, लड़कियों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 2 बाजार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - shutterstock/freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।