herzindagi
best places in delhi for chicken

दिल्ली में इन जगहों पर मिलता है लाजवाब बटर चिकन-टंगड़ी कबाब, एक बार जरूर करें ट्राई

अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में बटर चिकन खाने के लिए खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-03, 16:43 IST

दिल्ली केवल पर्यटन स्थलों ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खाने के लिए भी फेमस है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दिल्ली में ट्रैवल केवल मजेदार खाने के लिए करते हैं।

यहां का स्ट्रीट फूड और मुगलई खाना एक बार आपने खा लिया, तो आप भी बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाएंगे। मुगलई खाने में सबसे खास माना जाता है, बटर चिकन कबाब।

अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में इसके लिए कोई खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नॉनवेज खाना आप कभी नहीं भूल पाएंगे। 

करीम, जामा मस्जिद (Karim’s, Jama Masjid)

karim jama masjid

करीम का नाम तो दिल्ली का हर निवासी बड़े ही अच्छे से जानता है। क्योंकि यह जगह नॉन वेज खाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां का नॉनवेज खाना आपको बेहद पसंद आएगा। शहर में सबसे अच्छा बटर चिकन देने के लिए इस रेस्टोरेंट का नाम अक्सर लिया जाता है। (पुरानी दिल्ली के 5 फेमस स्ट्रीट फूड)

इसे भी पढ़ें- Mere Shehar Ka Jalwa: दिल्ली की इन सड़कों पर रात 12 बजे के बाद भी मिलेगा गर्मागर्म खाना

 

चंगेजी चिकन, करोल बाग (Changezi Chicken, Karol Bagh)

butter chicken

यहां जाकर भले ही आपको एक अच्छे रेस्टोरेंट वाली फीलिंग नहीं आएगी। लेकिन स्वादिष्ट नॉनवेज खाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। चंगेजी चिकन पूरी दिल्ली में बटर चिकन के लिए सबसे ज्यादा फेमस माना जाता है।

इसलिए अगर आप दिल्ली में टेस्टी चिकन बटर की जगह ढूंढ रहे हैं, तो करोल बाग में आप यहां आ सकते हैं। (यहां मिलते हैं बेस्ट कबाब)

इसे भी पढ़ें- मोमोज खाने के हैं शौकीन, तो दिल्ली के इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

यह विडियो भी देखें

 

मोती महल, दरियागंज (Moti Mahal, Daryaganj)

moti mahal chicken

यहां का बटर चिकन कबाब लोगों को काफी पसंद आता है। पिछले कुछ समय से लोगों की भीड़ यहां अधिक देखी जा रही है। अगर आप भी बटर चिकन खाने के लिए अच्छी लोकेशन ढूंढ रही हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

इसके अलावा आप  चांदनी चौक के लखौरी-हवेली धरमपुरा, पंडोरा रोड पर स्थित गुलाटी, कनॉट प्लेस में मीनार रेस्टोरेंट में जाकर नॉनवेज खाने का मजा उठा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।