Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:31 PM IST

Monday Market: दिल्ली में इन जगहों पर लगता है सोमवार बाजार, खरीद सकती हैं सस्ते सामान

Monday Market In Delhi: दिल्ली में कई सारी मार्केट ऐसी हैं, जहां से हम अक्सर सस्ते कपड़ों से लेकर ज्वेलरी की शॉपिंग करते हैं। इस बार आप वीकेंड बाजार से नहीं बल्की वीकली बाजार से जाकर शॉपिंग करें। दिल्ली की कई सारी ऐसी फेमस जगहें हैं जहां पर सोमवार बाजार लगता है।
Updated:- 2025-08-11, 11:46 IST
image

दिल्ली में शॉपिंग करने के लिए कई सारी मार्केट हैं। इन मार्केट में अलग-अलग सामान मिलते हैं। कई सारे लोग अपनी दुकान के लिए भी इन मार्केट से चीजों को खरीदकर लेकर जाते हैं। ऐसे में यहां पर सामान के साथ-साथ भीड़ भी काफी रहती है। ऐसे में अगर आप वीकेंड बाजार नहीं जाना चाहते हैं, तो आप सोमवार बाजार भी जा सकती हैं। इन बाजारों में भी आपको सस्ते और अच्छे सामान मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं दिल्ली की किन मार्केट को आप सोमवार के दिन जा सकती हैं।

पटपड़गंज सोमवार बाजार

पटपड़गंज में सोमवार बाजार लगता है। जहां पर आपको कपड़े, ज्वेलरी और जूतों से लेकर बैग के अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगे। इन कपड़ों को पहनकर आप पार्टी में भी जा सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो इन्हें रोजाना में स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। यह बाजार सोमवार के दिन शाम को 5 बजे लगता है और 11 बजे खत्म होता है। आपको समय पर जाकर सामान खरीदना चाहिए। तभी आप सही सामान ले सकती हैं।

delhi-cheapest-market

करोल बाजार में लगता है सोमवार बाजार

कई सारी मार्केट ऐसी हैं, जो सोमवार के दिन बंद होती है। लेकिन करोल बाग की मार्केट सोमवार को खुली होती है। यहां की मैन मार्केट से होकर पीछे वाली मार्केट में जाएं। वहां पर आपको सारे सामान मिल जाएंगे। जिन्हें आप कम दाम में खरीदकर अपनी वॉर्डरोब को अपडेट कर सकते हैं। साथ ही, आप चाहें तो मैचिंग ज्वेलरी से लेकर फुटवियर को भी पहन सकते हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट शाम के समय 4 बजे लगती है और 11 बजे तक खुली रहती है।

1 - 2025-04-26T162827.024

इसे भी पढ़ें: Weekend Bazar In Delhi: दिल्ली के जनकपुरी में लगता है सबसे सस्ता शनिवार बाजार, कम रेट में मिलते हैं कपड़े, जूते से लेकर कई सामान

मंगोलपुरी सोमवार बाजार

पश्चिमी दिल्ली के इस बाजार में भी आपको कपड़ों से लेकर अन्य सामान मिल जाएंगे। सामान सस्ते मिलेंगे। इसलिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप कम पैसों में ढेर सारी शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही, वीकेंड की भीड़ से बच पाएंगी।

ladies-shopping-market-in-karol-bazar-pic

इस बार शनिवार बाजार या रविवार बाजार जाने की बजाए सोमवार बाजार जाएं। यहां पर भी अच्छे सामान मिल जाते हैं, जिससे आप अपने पैसों को बचा पाएंगी। साथ ही, अच्छे सामान की शॉपिंग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें दिल्ली की बेस्ट 'वीकली मार्केट्स' के बारे में 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

FAQ
मंडे मार्केट किस समय लगता है?
दिल्ली में मंडे मार्केट ज्यादातर 4 बजे से लगना शुरू होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।