K-Obsessed: चाय के साथ ट्राई करें कोरियन स्टाइल कॉफी बन, जानें बनाने के ट्रिक्स

इस बार हम आपके लिए कोरियन बन की रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी रोटी बन के नाम से भी फेमस है, जिसे कॉफी से तैयार किया जाता है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो फिर इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। आप सोच रहे हैं कि हमें अचानक इस रेसिपी का ख्याल कैसे आया, तो बता दें कि मैं चाय के साथ खाने के लिए कुछ स्नैक्स ढूंढ रही थी, तब मुझे यह कोरियन फूड दिखा।
इस कोरियन फूड का नाम है कॉफी बन, जिसे चाय के साथ सर्व किया जाता है। ऐसे में हमने सोचा क्यों ना आपको कॉफी बन की रेसिपी साझा की जाए। क्या आप भी इसे घर पर बनाना चाहेंगे? देशी इंग्रीटिएंड्स के साथ यह कितना कोरियन स्वाद देगा, इसकी गारंटी तो मैं नहीं दे सकती, लेकिन आपकी कोरियन बन खाने की इच्छा जरूर पूरी होगी। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह बन कैसे तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
- मैदा- 2 कप
- दही- 3/4 कप
- चीनी- 1/4 कप (पिसी हुई)
- वैनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- मिल्क चॉकलेट- 1 कप
- रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल- 1/3 कप
- अखरोट- 1 कप
- बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
- बटर- 2 बड़े चम्मच
- कॉफी पाउडर- 4 चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- व्हिप क्रीम- 4 बड़े चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- गर्म पानी- आधा कप
- फ्रेश क्रीम- 1 कप
इसे जरूर पढ़ें- स्नैक्स में चाहिए कुछ खास तो झटपट बनाएं करेला सीख कबाब, नोट करें रेसिपी
बनाने का तरीका
- एगलेस कॉफी बन बनाने के लिए सबसे पहले आपके जो वेट इंग्रीडिएंट्स हैं, उन्हें तैयार करके रख लें। इसके लिए 3/4 कप ताजा दही को एक मिक्सिंग बाउल में डालें। इसके बाद, इसमें पिसी हुई चीनी डालकर मिक्स करें।
- इस दही और चीनी के मिक्सचर में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब दूसरे बड़े बाउल में अपने ड्राई इंग्रीडिएंट्स को तैयार कर लें। बाउल के ऊपर एक बड़ी छन्नी रखें और मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकी भर नमक डालें।
- चूंकि कॉफी बन बना रहे हैं, तो कॉफी को गर्म पानी के साथ मिक्स करके एक कॉफी लेकर तैयार करें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- दही वाले मिक्सर में जब बुलबुले उठने लगे, तो मतलब वो तैयार है। दही वाले मिक्सर में वैनिला एसेंस और थोड़ा-सा कॉफी लेकर डालें। इस तैयार मिक्सचर को ड्राई इंग्रीडिएंट्स वाले बड़े बाउल में डालकर एक स्मूथ घोल तैयार करें।
- इसे तैयार घोल में अब थोड़ा-सा रिफाइंड ऑयल या बटर डालकर मिक्स कर लें। यह हमारे बन को ड्राई होने नहीं देता और मोइस्ट रखता है।
- एक बेकिंग टिन को बटर से ग्रीस कर लें और इस तैयार बैटर को उसमें डालकर अच्छे से सेट कर लें। कुछ क्रश्ड या चॉप किए हुए अखरोट लेकर ऊपर से डालें और इसे बेक करने के लिए रख दें।
- अब बन की फाइनल लेयरिंग के लिए गनाश बना लें। इसके लिए एक पैन में फ्रेश क्रीम डालकर थोड़ा हीट कर लें। इसमें कॉफी पाउडरऔर चॉप की हुई चॉकलेट, मक्खन डालकर गर्म कर लें। इस तैयार मिश्रण को ठंडा करें और एक स्क्वीज़िंग बोतल में डालकर अलग रख लें। आइसिंग के लिए एक बाउल में फ्रेश व्हिप की हुई क्रीम और थोड़ा-सा कॉफी लेकर डालें और इसे फिर से फेंट लें। आधी क्रीम को पाइपिंग बैग में डालें और बाकी को आइसिंग के लिए रहने दें।
- पहले से तैयार बन बेस को बन बोर्ड में रखें और इसे ब्रेड नाइफ से बीच से अच्छी तरह दो भागों में अलग कर लें। नीचे वाले बेस में क्रीम डालकर उसे फैला लें। इसके बाद ऊपर से दूसरा बन बेस रखें और फिर से क्रीम डालकर इसे स्मूथ तरीके से फैलाएं।
- अब इस स्मूथ सरफेस के ऊपर तैयार सामान डालकर फैला लें। पाइपिंग बैग की मदद से क्रीम को ऊपर टॉप करें। अखरोट डालकर और कॉफी बीन्स से सजाकर इसे सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- कॉफी पीने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये डेजर्ट, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह क्या स्वाद है
बनाने के टिप्स
- आप फ्रिज में रखे हुए मिश्रण को बाहर निकाल कर रख दें। इसे गुनगुने पानी से थोड़ा-सा और गूंथे लें। फ्रिज में मिश्रण रखने से कई बार ऊपर सख्त लेयर बन जाती है, तो उस लेयर को हटा लें।
- मिश्रण जितना पुराना होगा वो खाने के लिए उतना ही खराब होगा और साथ ही साथ आपके लिए परेशानी भी पैदा करेगा। इससे बन भी कड़क बनेंगे और साथ ही साथ आपको परेशानी होगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा एक दिन पुराना मिश्रण इस्तेमाल करें।
- बन का स्वाद बढ़ाने के लिए आपब बटर या घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, कोशिश करें कि आप मिश्रण में कॉफी पाउडर डालकर बन को बनाएं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shuttersrtock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।