क्या आप भी रोटी और पराठे का आटा एक जैसा गूंथती हैं? जान लें सही तरीका
-1755496924359.webp)
रोटी और पराठा दोनों में मुख्य सामग्री आटा होता है। वहीं रोटी को फुल्का भी कहा जाता है जो कि बेहद नरम और हल्का भी होता है, जबकि पराठे को घी या तेल में सेंकते हैं। ऐसे में ये थोड़ा-सा हैवी और क्रिस्पी होता है। कुछ लोग पराठे में स्टफिंग भी भरते हैं, जिससे इसे हेल्दी भी बनाया जा सकता है। ज्यादातर महिलाएं पराठे और रोटी के आटे को एक जैसा गूंथती हैं। उन्हें नहीं पता कि दोनों को गूंथने का तरीका अलग होता है। बता दें कि रोटी का आटा अलग तरीके गूंथा जाता है और पराठे का आटा थोड़ा अलग, दोनों में कुछ अंतर होता है। ऐसे में इस अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रोटी और पराठे के आटे को किस तरीके से गूंथते हैं।
रोटी का आटा
सबसे पहले रोटी के आटे की बात करते हैं। बता दें कि ये आटा बेहद ही नरम और मुलायम गूंथा जाता है, वहीं इसमें कोई दूसरी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे रोटी अच्छे से फूले और हल्की रहे। जानते हैं कैसे गूंथे रोटी का आटा?

- रोटी का आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आप एक पारात में गेहूं का आटा छान लें।
- अब उसमें आप नमक डालें। ध्यान रहे कि नमक ऑप्शनल होता है। धीरे-धीरे पानी डालकर उसे गूंथें।
- ये आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए और ना ही ढीला।
- अब आप 15 से 20 मिनट के लिए इसे अच्छे से ढक कर रखें ताकि आपका आटा अच्छे से सेट हो जाए।
पराठे का आटा
पराठे के आटे की बात करें तो बता दें कि कुछ लोग इसमें घी या दही मिलाते हैं, वहीं इसमें थोड़ा सा तेल मिलाकर भी नरम बनाया जा सकता है। इसे थोड़ा सा लोचदार गूंथते हैं, जिससे कि बेलते वक्त इसकी परत अच्छी बनें। यदि आपको पराठा थोड़ा सा क्रिस्पी करना है तो आप इसमें थोड़ी सी सूजी या बेसन भी मिला सकते हैं। जानते हैं कैसे गूंथे पराठे का आटा-

- इसे गूंथने के लिए सबसे पहले आप एक पारात में आटा छान लें और उसमें एक से दो चम्मच तेल मिलाएं।
- अब आप चाहें तो इसी समय दही का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं कुछ लोग आटे को पानी की जगह दूध से गूंथते हैं।
- इससे पराठा ज्यादा नरम और अच्छा बनता है। आटे को गूंथकर तुरंत उसका पराठा नहीं बनाना चाहिए। वरना वह सख्त बनता है।
- ऐसे में आप आटे को कम से कम 25 से 30 मिनट के लिए रख दें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- पुराने गूंथे आटे में नया आटा मिला सकते हैं?
- नहीं, इससे टेस्ट में अंतर आ सकता है।
- रोटी को फुलाने के लिए क्या करें?
- आप इसे बेलते वक्त बीच में तेल लगाएं और फिर उसकी लोई बनाकर बेलें। ऐसा करने से रोटियां फूलेंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।