herzindagi
image

चीज के शौकीन हैं तो बनाएं उत्पम चीज सैंडविच, शेफ संजीव कपूर से जानें इस यूनिक रेसिपी

उत्पम और सैंडविच दोनों खाने का मन हो, तो आप क्या चुनेंगे? अगर कंफ्यूज हैं, तो शेफ संजीव कपूर से यूनिक रेसिपी सीखें और उत्पम चीज सैंडविच ही तैयार कर लें। रेसिपी ऑफ द डे में आइए इस रेसिपी को बनाना सिखाएं।
Editorial
Updated:- 2024-10-12, 08:00 IST

उत्पम एक हेल्दी साउथ इंडियन डिश है। जिसमें नमक के अलावा और कोई मसाला नहीं पड़ता। सूजी से तैयार यह डिश वजन कम करने के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, सैंडविच को भी खूब सारी सब्जियां भरकर पौष्टिक बनाया जा सकता है। अब अगर आपको दोनों खाने का मन हो, तो क्या करेंगे।

जाहिर है, आप किसी एक ही हेल्दी चीज को चुनेंगे, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप इन दोनों चीजों को कंबाइन करके एक स्वादिष्ट और पौष्टक रेसिपी तैयार कर सकते हैं, तब क्या कहिएगा जनाब! जी हां, आप उत्पम और सैंडविच एक साथ बना सकते हैं।

यह रेसिपी कोई एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने शेयर की है। उन्होंने यह रेसिपी तैयार किया है और इसे नाम दिया है उत्पम चीज सैंडविच। संजीव कपूर ने इस डिश में न्यूट्रिलाइट बटर का उपयोग किया है, जो स्वाद और भी बढ़ा देगा। चलिए आप भी शेफ की यह रेसिपी नोट करें और अपने ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के रूप में इसका आनंद उठाएं।

इसे भी पढ़ें: आपको बहुत पसंद आएगा चटपटा मैसूर मसाला उत्तपम, यूं करें तैयार

उत्पम चीज सैंडविच बनाने का तरीका-

how to make uttapam cheese sandwich

  • आप इसके लिए पहले डोस बैटर को अच्छे से तैयार करें और उसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
  • अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। इसमें किसी भी तरह का तेल न लगाएं। आप चाहें, तो हल्का पानी छिड़क सकते हैं फिर उसे साफ कर लें।
  • तवे में एक छोटा चम्मच तैयार डोसा बैटर डालकर फैलाएं। ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर, गन पाउडर और धनिया पत्ती डालें।
  • इसे तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। उत्पम को पलटकर फिर दूसरी ओर से भी 2-3 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें आंच को बिल्कुल तेज आंच पर नहीं रखना है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं रोड साइड चीज़ चटनी सैंडविच, नोट करें रेसिपी

  • अब ऊपर से बटर स्प्रेड लगाएं और फिर से पलटें। इसे तवे से निकालकर आधा काटें और फिर आधे उत्तपम पर थोड़ा बटर स्प्रेड लगाएं।
  • अब तैयार आलू की सब्जी फैलाएं और हर उत्तपम पर चीज का एक टुकड़ा रखें। बचे हुए उत्तपम से ढकें और परोसें।

Image Credit: Freepik and Sanjeev Kapoor Khana Khazana

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

उत्पम चीज सैंडविच Recipe Card

शेफ संजीव कपूर से जानिए उत्पम चीज सैंडविच बनाने का तरीका।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • डोसा बैटर आवश्यकतानुसार
  • चीज स्लाइस आवश्यकतानुसार
  • न्यूट्रालाइट दूधशक्ति प्रोबायोटिक बटर स्प्रेड आवश्यकतानुसार
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 छोटा टमाटर
  • आवश्यकतानुसार गन पाउडर
  • ताजा हरा धनिया और 1 कप आलू की सब्जी

Step

  1. Step 1:

    बैटर को एक कटोरे में निकालकर तैयार कर लें और फिर नॉन स्टिक तवा गरम करें।

  2. Step 2:

    तवे पर डोसा बैटर का एक छोटा चम्मच फैलाएं। इसमें ऊपर से प्याज, टमाटर, गन पाउडर और धनिया पत्ती डालें।

  3. Step 3:

    तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। पलटें और दूसरी तरफ भी 2-3 मिनट तक पकाएं।

  4. Step 4:

    उत्पम पर बटर स्प्रेड लगाएं और फिर से पलटें। इसे हटाकर वर्कटॉप पर रखें, आधे उत्तपम पर थोड़ा और बटर स्प्रेड लगाएं।

  5. Step 5:

    आलू की सब्जी फैलाएं और हर उत्तपम पर चीज का एक टुकड़ा रखें। बचे हुए उत्तपम से ढकें और परोसें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।