Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं पत्ता गोभी से बने ये 2 तरह के सैंडविच, जानें आसान सी रेसिपी

अगर आप पत्ता गोभी से डिफरेंट सैंडविच तैयार करना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
Updated:- 2025-11-05, 12:00 IST
cabbage sandwich recipes

पत्ता गोभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। वहीं, इसके माध्यम से कई तरह की डिशेस भी बनाई जा सकती हैं। आज हम बात कर रहे हैं पत्ता गोभी के दो सैंडविच की। आप पत्ता गोभी से दो तरह के सैंडविच अपने बच्चों के लिए तैयार कर सकती हैं और उनके ब्रेकफास्ट को हेल्दी बना सकती हैं। यह सैंडविच न केवल स्वाद में अच्छे हैं बल्कि इसे आसानी से घर पर बनाया भी जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको  अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप पत्ता गोभी से डिफरेंट सैंडविच कैसे तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

पत्ता गोभी पनीर का सैंडविच

पत्ता गोभी के पत्ते - 4-5

sandwhich (2)

पनीर - 100 ग्राम
प्याज - 1
टमाटर - 1
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
ब्रेड स्लाइस - 4-5

पत्ता गोभी पनीर का सैंडविच कैसे बनाएं?

यहां दिए गए निम्न तरीकों को अपनाकर आप आसानी से पत्ता गोभी पनीर सैंडविच बना सकती हैं। जानते हैं-

  • सबसे पहले आप पत्ता गोभी के पत्तों को उबालें और अच्छे से मैश कर लें।
  • अब पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
  • अब आप प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
  • साथ में एक पैन लें और उसमें तेल गरम कर लें। साथ में प्याज-टमाटर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से भून लें।
  • अब आप मैश की हुई पत्ता गोभी और पनीर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।
  • अब नमक, मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब ब्रेड स्लाइस पर इस मिश्रण को फैला लें।
  • सैंडविच को ग्रिल या टोस्ट करें।
  • आपका पत्ता गोभी और पनीर का सैंडविच तैयार है!अपने बच्चों को सर्व करें।

बेसन पत्ता गोभी का सैंडविच

पत्ता गोभी के पत्ते - 4-5
बेसन - 1 कप

sandwhich

प्याज - 1
टमाटर - 1
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
ब्रेड स्लाइस - 4-5
तेल - आवश्यकतानुसार

इसे भी पढ़ें - घर पर रखी ब्रेड से बनाएं बच्चों के लिए ये 3 रेसिपीज

बेसन पत्ता गोभी सैंडविच कैसे बनाएं?

यहां दिए गए निम्न तरीकों को अपनाकर आप आसानी से बेसन पत्ता गोभी सैंडविच बना सकती हैं। जानते हैं-

  • सबसे पहले आप पत्ता गोभी के पत्तों को बारिक-बारिक काट लें।
  • अब आप बेसन में प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती, नमक, मिर्च पाउडर आदि को अच्छे से मिलाएं। साथ में आप पत्ता गोभी मिला लें।
  • अब एक पैन में तेल डालकर उसमें बेसन के पेस्ट को मिश्रण की तरह फैलाएं। अब सुनहरा होने के बाद ब्रेड स्लाइस पर रखें और ऊपर से ग्रीन चटनी को फैलाएं।
  • अब आप सैंडविच को ग्रिल या टोस्ट करें।
  • आपके सैंडविच तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें - चटपटा खाने की शौकीन हैं आप, तो घर पर कुछ इस तरह बनाएं स्पाइसी तंदूरी सैंडविच

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।