सिर्फ 10 मिनट में बनाएं रोड साइड चीज़ चटनी सैंडविच, नोट करें रेसिपी

जब भी भूख लगती है तो हम ऐसे व्यंजन की तलाश करते हैं, जिन्हें खाने से पेट भर जाए और पूरे दिन भूख का एहसास कम हो। इन व्यंजनों में रोटी, पराठा या ब्रेड-आमलेट शामिल होते हैं। हालांकि, रोज-रोज इन व्यंजनों को खाने से न सिर्फ बोरियत होने लगती है, बल्कि भूख भी मर जाती है।
ऐसे में हम स्ट्रीट स्टाइल स्नैक्स की तलाश करते हैं जैसे- बर्गर, पिज्जा, सैंडविच आदि। सुबह-सुबह बर्गर खाना ठीक नहीं लगता...ऐसे में सैंडविच नाश्ते में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जाता है। यह वैसे तो बेहद लाइट होते हैं, लेकिन आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं। इसलिए, कुछ लोग हल्की भूख लगने पर भी सैंडविच खाना पसंद करते हैं।
रोड साइड चीज़ चटनी सैंडविच Recipe Card
इन ट्रिक्स से घर पर रोड साइड चीज़ चटनी सैंडविच तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
- ब्रेड- 10 (किनारे कटे हुए)
- चीज़ स्लाइस- 5
- हरी मिर्च- 5 (कटी हुई)
- अदरक- 1 चम्मच
- लहसुन- 1 चम्मच
- मूंगफली- आधा कप (रोस्ट की हुई)
- नमक- स्वादानुसार
- मक्खन- 5 चम्मच
- धनिया के पत्ते- 2 चम्मच (कटे हुए)
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- ऑरिगेनो- 1 चम्मच
- प्याज- 3 (कटी हुई)
- टमाटर- 4 (कटे हुए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर लें और सभी सामग्री तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर चटनी तैयार कर लें और सैंडविच पर लगाकर प्याज, टमाटर और चीज़ का एक स्लाइस रखें।
- Step 3:
एक नॉन-स्टिक पैन में एक बटर डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से रोस्ट कर लें।
- Step 4:
सैंडविच को त्रिकोण हिस्से में काटें। ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर सॉस के साथ सर्व करें।
हालांकि, ज्यादातर लोग घर पर एक ही तरह से सैंडविच बनाते हैं, पर अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो रोड साइड चीज़ चटनी सैंडविच की यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
विधि
- सबसे पहले 10 ब्रेड लें और किनारे काटकर रख लें। फिर एक छोटी कटोरी में लहसुन (लहसुन का पेस्ट स्टोर करने के हैक्स), अदरक और हरी मिर्च काटकर रख लें। अब सारे ब्रेड पर थोड़ा बटर लगाकर साइड में रख दें।
- फिर हमें हरी चटनी तैयार करनी है। इसके लिए एक मिक्सर जार में कटा हुआ अदरक, कटा हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, कटे हुए हरा धनिया के पत्ते और दो चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: ठेले वाली हरी चटनी बनाने के सीक्रेट टिप्स
- अब चटनी को किसी कटोरी में निकाल लें और चम्मच की मदद से सैंडविच के ऊपर लगा लगाएं। अब कटी हुई प्याज, कटे हुए टमाटर और चीज़ का एक स्लाइस लगाकर सैंडविच बंद कर दें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में एक बटर डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से रोस्ट कर लें। जब सैंडविच दोनों तरफ से रोस्ट हो जाए, तो प्लेट में निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर कुरकुरे सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी
- सैंडविच को त्रिकोण हिस्से में काटें। ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो (बिना मिक्सर के घर पर बनाएं ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स) डालकर सॉस के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।