उड़द दाल की क्रिस्पी पूरियों से ब्रेकफास्ट बन जाएगा हेल्दी

कभी आपने उड़द दाल की कचौड़ियां खाई है?
ऑफकोर्स खाई होंगी। टेस्टी लगती हैं। इसक सबसे अच्छी बात है कि इसे मेहमानों को भी सर्व किया जा सकता है और यह हेल्दी भी होती है। लेकिन यह थोड़ी टाइम टेकिंग होती है।
तो अगर आप भी समय ज्यादा लगने के कारण उड़द दाल की कचौड़ी अक्सर नहीं बना पाती हैं तो उड़द दाल की पूरियां बनाएं। इन पूरियों को आप ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकती हैं। ये पूरियां हेल्दी और टेस्टी, दोनों होती हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना भी आसान होता है। इस आर्टिकल में हम इसे बनाने की रेसिपी ही बताएंगे।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- मील टाइप : वेज
जरूरी चीजें
- 2 कप मैदा
- आधा कप सूजी
- एक कप उड़द दाल
- 250 मिली लीटर तेल
- 3 कप पानी
- 2 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
- आधा छोटा चम्मच कलौंजी
- 2-3 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन
- एक छोटा चम्मच नमक
- चुटकीभर हींग
इस तरह से बनायें
- रात में ही 3 कप दाल पानी में डालकर भिगोकर दें। (Read More: पार्टी के लिए ऐसे कुरकुरे सूजी वेज कटलेट बनाएं, जानिए रेसिपी)
- सुबह दाल का पानी छान कर रख लें। फेंके नहीं।
- अब भीगी हुई दाल को ग्राइंडर में हींग, अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें।
- अब एक बर्तन में मैदा लें और उसमें नमक, चीनी, अजवाइन और कलौंजी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें। आटे में 2-3 चम्मच तेल और दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से दाल का पानी डालकर आटा गूंथ लें। पानी को थोड़ा गुनगुना कर लेंगे तो आटा और अच्छा होगा।
- तैयार आटे को कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
- अब आटे की पूरियां बनाएं और उसे तेल में सुनहरा होने तक तलें।
अब इन पूरियों को आचार यह ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।