मेहमानों के आने पर नाश्ते के लिए बनाएं यूपी की स्पेशल चंदिया डिश, स्वाद ऐसा कि लोग मांगेंगे बार-बार ये रही रेसिपी

How to make Chandiya:जब बात मेहमान नवाजी की आती है, तो हम हमेशा कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में जबरदस्त हो। अब ऐसे में हम लोग नाश्ते में कुछ ऐसा बनाने का सोचते हैं जो कम समय में बन जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो। अगर आपके घर रिश्तेदार आ गए हैं और नाश्ते में कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो यूपी का मशहूर चंदिया रेसिपी बना सकती हैं। इसका स्वाद ऐसा कि मेहमान बार-बार इसकी डिमांड करने के साथ ही रेसिपी भी पूछकर ले जाएंगे। इस लेख में आज हम आपको चंदिया रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
चंदिया रेसिपी Recipe Card
चंदिया बनाने की रेसिपी
Ingredients
- उरद दाल
- हींग
- जीरा-भुना
- नमक
- काला नमक
- काली मिर्च का पाउडर
- दही
- भूना धनिया दाना
- लाल मिर्च
Step
- Step 1:
चंदिया बनाने के लिए उड़द दाल पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
अगली सुबह उसे अच्छे से धोकर छिलके अलग कर साफ करें।
- Step 3:
इसके बाद सिलबट्टे या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
- Step 4:
इसके बाद इसे कटोरे में निकालकर इसमें आधा चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच हींग और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
- Step 5:
दूसरी तरफ इसके लिए पानी तैयार करें, जिसमें चंदिया को डुबोकर रखने की जरूरत है।
- Step 6:
एक भगोने में गर्म पानी लेकर इसमें काला नमक, सफेद नमक, हींग, काली मिर्च का पाउडर लाल मिर्च और भुना जीरा और धनिया का पीसा पाउडर मिलाएं।
- Step 7:
इसे मिक्स करने के बाद इसे ढककर रख दें।
- Step 8:
अब एक कटोरी पर सफेद सूती का कपड़ा लगाएं और उस पर पेस्ट की लोइ रखकर उसे फैलाएं।
- Step 9:
अब इसे निकालकर तेल में डालकर आराम से तलें।
- Step 10:
तलने के बाद इन्हें निकालकर तैयार किए गए पानी में डालें।
- Step 11:
10 मिनट के बाद चंदिया को एक कटोरी में निकालकर इस पर पानी डालें।
- Step 12:
इसके बाद इसमें एक चुटकी लाल मिर्च छिड़क कर इस पर दही, हरी और लाल चटनी डालकर सर्व करें।
चंदिया बनाने की विधि

- चंदिया बनाने के लिए उड़द दाल पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह उसे अच्छे से धोकर छिलके अलग कर साफ करें।
- इसके बाद सिलबट्टे या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
- ध्यान दें कि इस दौरान इसमें अगर बहुत जरूरत हो तब ही पानी डालें। अगर नहीं, तो इसे बिना पानी डालें पीस लें।
- इसके बाद इसे कटोरे में निकालकर इसमें आधा चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच हींग और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर साइड में रख दें।
- दूसरी तरफ इसके लिए पानी तैयार करें, जिसमें चंदिया को डुबोकर रखने की जरूरत है।
- इसके लिए एक भगोने में गर्म पानी लें।
- अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, हींग, काली मिर्च का पाउडर लाल मिर्च और भुना जीरा और धनिया का पीसा पाउडर मिलाएं।
- इसे चलाने के बाद ढककर रख दें।
- अब एक कटोरी पर सफेद सूती का कपड़ा लगाएं।
- इस कपड़े पर पेस्ट की लोइ रखकर उसे फैलाएं।
- अब इसे निकालकर तेल में डालकर आराम से तलें।

- तलने के बाद इन्हें निकालकर तैयार किए गए पानी में डालें।
- 10 मिनट के बाद चंदिया को एक कटोरी में निकालकर इस पर पानी डालें।
- इसके बाद इसमें एक चुटकी लाल मिर्च छिड़क कर इस पर दही, हरी और लाल चटनी डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- दही भल्ले के ये 3 वर्जन आपको भी करने चाहिए ट्राई, होली में आएगा दोगुना मजा
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।